Haryana News : किसान के खेत में बनाई 8 फीट की सड़क, PWD विभाग पर लापरवाही का आरोप

Haryana News : PWD विभाग पर एक गंभीर लापहरवाही का आरोप लगा है। आरोप यह है कि विभाग ने किसान के खेत में 8 फीट का रास्ता बना दिया। खबर में जानिए पूरा मामला क्या है।

बिना पैमाइश के करवाया रोड़ का निर्माण

यह मामला चरखी दादरी में मेडिकल कॉलेज रोड के निर्माण को लेकर है। मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी मेडिकल कॉलेज का निर्माण बिना पैमाइश करवा दिया। उसके बाद जब किसान ने राजस्व विभाग की रिपोर्ट निकलावई तो रास्ता बिल्कुल सीधा है। उसके बाद पता चला की विभाग ने किसान के खेत से रास्ता इसलिए निकाला ताकि दूसरी जगह एक मकान को बचाया जा सके। विभाग ने वो मकान बचाने के लिए रोड को 90 डिग्री के कोण पर मोड़कर ब्लैक स्पाट बना दिया।

ग्रीवेंश कमेटी में की शिकायत

सोमवार को यह शिकायत कुलवंत फोगाट ने ग्रीवेंश समिति की बैठक में की। इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए एसडीएम से बात की तो उन्होंने भी यही बताया। पैमाइश की फाइनल रिपेार्ट न आने के कारण इस मामले को अगली बैठक तक लंबित रख दिया है।

परिवार के सदस्य नहीं फैमिली आइडी में जोड़े चार और नाम

चंपापुरी की रहने वाली बुजुर्ग संतरा देवी ने शिकायत में अपनी बात रखने के लिए अपने बेटे को भेजा। क्योंकि वह खुद आने में अस्मर्थ थी। उनके बेटे कैलाश ने अपनी शिकायत सुनाते हुए बताया कि फैमिली आइडी में उसकी माता को मृत दिखया गया था। जब उसे ठीक करवाया तो उसके साथ अन्य 4 लोगों के नाम जोड़ दिए। जो उनके परिवार में नहीं है। शिकायत पर एक्शन लेते हुए डिसी ने इस गलती को 5 मई तक ठीक करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment