Gold Price : सोने में आई तगड़ी गिरावट, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम

Gold-Silver Rate : लगन सीजन में सोना खरीददारो के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आज सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में गिरावट आई है। इस ताबड़तोड़ गिरावट के बाद एक बार फिर सोना ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आया है। वहीं, चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड कर रही है। खबर में जानिए कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।

एक सप्ताह में कितना गिरा सोना
वैश्विक बाजार में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता की आहट और डॉलर की मजबूती ने सोने-चांदी (Sone Chandi Ke Rate) की चमक को फीका कर दिया है। इस सप्ताह सोने में तकरीबन 3,700 रुपये से 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना जो पिछले सप्ताह 1.54 लाख रुपये के पार कारोबार कर रहा था, वह अब एक बार फिर 1.50 लाख रुपये से नीचे आया है।
जहां 22 अप्रैल 2026 को सोने का भाव (Sone Ke Bhav) 1,53,550 रुपये के पास कारोबार कर रहा था। वहीं, 27 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतें कम होकर 1,52,840 रुपये के स्तर पर आईं। MCX पर जून वायदा सोना 1,49,810 रुपये के स्तर पर पहुंचा है।

कितनी गिरी चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमतों (Silver Price Falls) की तो चांदी अब सर्राफा बाजार में 2.40 लाख रुपये के नीचे फिसल गई है। 22 अप्रैल 2026 को जहां चांदी की कीमतें 2,50,970 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। 27 अप्रैल 2026 को चांदी की कीमतें कम होकर 2,44,510 रुपये के करीब ट्रेड कर रही है। आज 29 अप्रैल 2026 को MCX पर मई वायदा चांदी की कीमत 2,38,000 रुपये पर ट्रेड कर रही है। यानी इस सप्ताह चांदी में तकरीबन 12,000 रुपये से 13,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।

MCX पर गोल्ड का भाव
MCX पर 05 जून 2026 की एक्सपायरी वाले गोल्ड का भाव (Gold on MCX) आज 1,49,810.00 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीते दिनों के मुकाबले इसमें 217.00 रुपये की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के कारण कीमतों पर भार बना हुआ है।

जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
चांदी की कीमतों (Chandi Ke Rate) में आज गिरावट देखी गई है। 05 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 2,38,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। औद्योगिक मांग में सुस्ती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंदी के चलते चांदी की कीमतें 2.40 रुपये लाख के अहम स्तर से नीचे बनी हुई है।
जानकारों के अनुसार वैश्विक बाजार में डॉलर की मजबूती और मध्य-पूर्व (Middle-East) में तनाव कम होने के चलते सोने की चमक फीकी पड़ी है।

Leave a Comment