Property Rules Change: 1 मई से लागू होंगे लैंड रजिस्ट्री के नए नियम, महंगा हुआ सर्कल रेट

Property Rules Change : महंगाई दिन ब दिन बढ़ रही है। ऐसे में प्रोपर्टी खरीदना आसान काम नहीं है। सिर्फ पैसों की तंगी ही नहीं बल्कि कई कारणों के चलते प्रोपर्टी (New Property Rule Alert) की रजिस्ट्री नहीं हो पाती है। अगर आप घर या प्रोपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की होने वाली है। दरअसल, 1 मई से लैंड रजिस्ट्री के नए नियम लागू होने जा रहे हैं। खबर में जानिए इन नियमों के बारे में विस्तार से-

कब से प्रभावी हुए बढ़े हुए रेट्स
दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से गुरुग्राम के कई सेक्टर्स में सर्कल रेट (Circle Rate in Sectors of Gurugram) में 10 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक का इजाफा किया है। सेक्टर 15 और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे एरिया में अब रजिस्ट्री कराना महंगा होने वाला है और बढ़े हुए रेट्स अप्रैल से प्रभावी हो चुके हैं और इनका प्रभाव 1 मई से होने वाली नई रजिस्ट्रियों पर दिखने वाला है।

जानिए क्या है अब UP RERA के नए नियम
उत्तर प्रदेश रेरा (UP RERA New Rules) की ओर से नियमों में बड़ा संशोधन किया गया है। अब खरीदार जो रेरा में रजिस्टर्ड नहीं है, उन प्रोजेक्ट्स के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा अपनों के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने की फीस (Fees to Transfer Property) अब 1,000 रुपये तय की गई है, जिससे आम आदमी को राहत मिली है।

जानिए क्या है लैंड रजिस्ट्री न्यू रूल 2026
बता दें कि लैंड रजिस्ट्री न्यू रूल 2026 (Land Registry New Rules 2026) के मुताबिक, अब भी पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदना वैध है, लेकिन अब आपको वित्तीय योगदान (Financial Proof) देना होगा। सरकार की ओर से अब बेनामी संपत्ति रोकने के लिए भुगतान के सोर्स की जांच की जा रही है। अब इसके लिए बैंक स्टेटमेंट और इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) देना अनिवार्य हो सकता है।
1 मई से प्रॉपर्टी रजिस्ट्री का प्रोसेस डिजिटल बनाया जा रहा है। अब पहचान की चोरी की रोकथाम के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (Biometric Authentication) और आधार बेसड वेरिफिकेशन को जरूरी किया जा रहा है, जिससे धोकाधड़ी कम हो सकें और घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी।

दिल्ली में बढ़ी लग्जरी घरों की कीमतों
प्रॉपर्टी मार्केट के ताजा रुझानों के अनुसार 2026 की पहली तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी घरों की कीमतों (Luxury Home Prices in Delhi-NCR) में 15 प्रतिशत तक की तेजी आई है। गुरुग्राम और नोएडा के प्राइम लोकेशन्स पर डिमांड सप्लाई से बेहद अधिक र ही है।

Leave a Comment