Haryana से UP तक बनेगा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे,43 गांवो की भूमि का होगा अधिग्रहण


New Eexpressway : सरकार देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा हाइवे नए रोड़ आदि का निर्माण कार्य लगातार जारी है। अब एक नया हाइवे और बनने जा रहा हरियाणा से यूपी तक। जानिए खबर में विस्तार से।

32 किलोमीटर लंबा होगा नया एक्सप्रेसवे


हरियाणा राज्य और उत्तर प्रदेश राज्य के सड़कों के कनेक्टिविटी को लेकर नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे हाईवे बनाया जाएगा। यह 32 किलोमीटर लंबा होगा और 2300 करोड रुपए लागत आएगी। यह एक्सप्रेसवे बनने से हरियाणा के पश्चिमी एरिया से उत्तर प्रदेश जाने वाले वाहन चालकों को सुलभ यात्रा मिलेगी। यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के पलवल ईस्टन पेरीफेरल इंटरचेंज को टप्पल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित यमुना एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा।

43 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित


परियोजना के लिए अलीगढ़ जिले के करीब 43 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इनमें अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ और बांकनेर जैसे प्रमुख गांव शामिल हैं। इसके अलावा धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर और नागल कलां समेत अन्य गांव भी इस दायरे में आएंगे।

नोएडा-गुरुग्राम सफर होगा आसान


एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अलीगढ़ से नोएडा की दूरी कम होगी। साथ ही नोएडा से गुरुग्राम के बीच लगने वाला जाम भी घटेगा।इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, पलवल और गुरुग्राम के बीच आना जाना काफी सुगम हो जाएगा।धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे मथुरा और आगरा तक पहुंच भी पहले से तेज और आसान हो जाएगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगी।

Leave a Comment