Haryana ka Mausam : हरियाणा में मौसम एक बार धूप-बारिश के बीच खुशनुमा हो गया है। अब एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश के साथ बिजली गिरने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेशवासियो (Haryana Weather 30 April) को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
IMD के मुताबिक 30 अप्रैल को प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में बारिश (Haryana Weather 30 April ) का सिलसिला जारी रहने वाला है। बीते 24 घंटे में कई जिलों में हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि 5 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
कई इलाकों में बिजली गिरने का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि आज 30 अप्रैल को प्रदेश (Haryana ka Mausam ) में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। कई इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। मौसम में इस बदलाव से जनजीवन पर असर पड़ सकता है। इस दौरान आईएमडी ने कई इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।
कब-कब होगी भारी बरसात
आईएमडी के अनुसार 2 मई को प्रदेश में बादलों (IMD Rain Alert) की आवाजाही लगी रहेगी और कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश के असार है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जो कुछ दिन पहले तक 45 डिग्री के पार पहुंच गया था। 3 मई को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है और हल्की हवाएं और छिटपुट बादल से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि 4 मई को तापमान में फिर से इजाफा होने लगेगा। मौसम विभाग (Haryana Weather Forecast)का कहना है कि 4 मई को तेज धूप और गर्म हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं।उसके बाद 5 मई को गर्मी और बढ़ सकती है। ऐसे में प्रदेश में लू चलने का अनुमान है। हालांकि 6 मई को फिर से कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि 3 मई को कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। जिससे कई इलाको में 5 मई तक हल्की बारिश की संभावना है।