Gold Silver Price : जहां बीते दिनों सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, अब एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आज 30 अप्रैल को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतें हरे निशान पर आ गई है। अगर आप भी आज सोना (Gold Silver Rate Today) खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने का भाव
देशभर में आज 30 अप्रैल 2026 को MCX पर सोने का भाव (Gold price on MCX) 1,49,446 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 2,39,911 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक बीते दिनों 29 अप्रैल को गोल्ड रेट 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुए थे और सिल्वर रेट 2,44,500 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे थे।
क्या है बाजार का हाल
बीते दिनों MCX पर सोने का भाव 149,144 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,38,101 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। बीते दिनों के बंद भाव से आज सोने में तकरीबन 300 रुपये और चांदी में 1,810 रुपये का उछाल आया है। IBJA के मुताबिक बीते दिनों 24-कैरेट सोने का भाव (24-karat gold Rate) बाजार बंद होने पर 1,47,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
वेडिंग सीजन में खरीदारी पर असर
सोने चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ke Rate) ने 29 जनवरी को ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद फरवरी में भी तेजी जारी रही। लेकिन फरवरी महीने के अंत में मिडिल ईस्ट में शुरू हुए तनाव के कारण कमोडिटी बाजार पर दबाव बढ़ता गया। इन परिस्थितियों में भी भारत में सोने चांदी की खरीदारी में 10% की तेजी आई है। हालांकि अभी भी मिडिल क्लास परिवार ऊंची कीमतों के कारण परेशान हो रहे हैं। कई परिवार है जिनके घरों में शादियां है वह अधिक पैसे देकर खरीदारी करने के लिए मजबूर है।
इन महानगरों में सोने के भाव
दिल्ली (Gold rates in Delhi)
24k सोने का भाव-1,50,810 रुपये
22k सोने का भाव-1,38,250 रुपये
18k सोने का भाव-1,13,140 रुपये
मुंबई (Gold rates in Mumbai)
24k सोने का भाव-1,50,660 रुपये
22k सोने का भाव-1,38,100 रुपये
18k सोने का भाव-1,13,990 रुपये
भोपाल (Gold Rate in Bhopal)
24k सोने का भाव-1,50,710 रुपये
22k सोने का भाव-1,38,150 रुपये
18k सोने का भाव-1,13,040 रुपये
हैदराबाद(Gold Rate in Hyderabad)
24k सोने का भाव-1,50,660 रुपये
22k सोने का भाव-1,38,100 रुपये
18k सोने का भाव-1,13,990 रुपये
चेन्नई (Gold Rate in Chennai)
24k सोने का भाव-1,50,180 रुपये
22k सोने का भाव-1,38,490 रुपये
18k सोने का भाव-1,13,340 रुपये
कोलकाता (Gold Rate in Kolkata)
24k सोने का भाव-1,50,660 रुपये
22k सोने का भाव-1,38,100 रुपये
18k सोने का भाव-1,13,990 रुपये
बेंगलुरु (Gold Rate in Bangluru)
24k सोने का भाव-1,50,660 रुपये
22k सोने का भाव-1,38,100 रुपये
18k सोने का भाव-1,13,990 रुपये
जानिए चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की कीमतों की तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, भोपाल और हैदराबाद में आज 1 किलो चांदी की कीमत (Chandi Ke Rate) 2,50,000 रुपये पर चल रही है। इसके साथ ही चेन्नई में चांदी की कीमत 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।