UIDAI ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब आधार नहीं होगा जन्मतिथि का प्रमाण

Adhar Card Update : आधार कार्ड में जन्मतिथि को प्रूफ नहीं माना जाएगा। इस विषय पर एक नई अपडेट सामने आई है। UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आदेश लागू किया है। आइए अब खबर में जानते हैं इस मामले को विस्तार से।

आधार सिर्फ पहचान प्रमाण के तौर पर उपयोग होगा

UIDAI के जारी पत्र में यह साफ लिखा है कि आधार केवल अब पहचान के प्रमाण के रूप में माना जाएगा। यानी व्यक्ति के पास आधार है तो वह केवल उसकी पहचान बताने में के लिए मान्य होगा। यानी जो जन्मतिथि उसके आधार में लिखी गई है वह नहीं मानी जाएगी प्रूफ के तौर पर। क्योंकि Authentication में बायोमेट्रिक और अन्य रजिस्टर्ड डिटेल्स की मिलान सेंट्रल डेटाबेस से की जाती है।

सरकारी सेवाओं में आधार इस्तेमाल कर सकती है एजेंसिया

UIDAI ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं, सब्सिडी और अन्य सरकारी सेवाओं में आधार का इस्तेमाल करना या न करना संबंधित मंत्रालयों, राज्य सरकारों और एजेंसियां के हाथ में है।

पते के लिए मान्य है आधार

आधार के सभी फॉर्म फिजिकल कार्ड, ई-आधार, मास्क्ड आधार, ऑफलाइन XML और QR कोड—कुछ शर्तों के तहत पहचान और पते के प्रमाण के रूप में मान्य हैं। परंतु जन्मतिथि के प्रूफ करने के लिए आधार मान्य नहीं होगा।

भारतीय यूजर्स के लिए गूगल ने लॉन्च किया फीचर

अमेरिकी टेक कंपनी गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए नया फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स अपनी आधार वेरिफाइड क्रेडेंशियल्स को सीधे गूगल वॉलेट सेव कर सकेंगे। कंपनी का कहना है UIDAI के साथ साझेदारी में तैयार किया गया है, जिससे यूजर्स अपने डिवाइस पर ही पहचान वेरिफाई कर पाएंगे।

इन प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा फायदा

इस सुविधा के शुरुआती पार्टनर्स में PVR INOX शामिल है, जहां इसका इस्तेमाल सिनेमाघरों में उम्र जांच और रिवॉर्ड्स के लिए किया जाएगा। इसके अलावा Bharat Matrimony प्राइम प्रोफाइल वेरिफिकेशन और एटलीस वीजा आवेदन को आसान बनाने के लिए इस फीचर का उपयोग करेंगे।

Leave a Comment