Hisar News : हिसार शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए निगम अब एक्शन मोड में होगा। निगम
प्रशासन द्वारा जिंदल रोड़ पर 48 को रैंप और शैड हटाने कास नोटिस दिया गया। अब खबर में जानिए पूरा मामला क्या है।
3 दिन का दिया समय
निगम प्रशासनइ द्वारा शहर के जिंदल रोड पर 48 संस्थानों जिसमें अस्पताल, शोरूम आदी शामिल है। उनको 3 दिन का चेतावनी नोटिस दिया गया है। निगम ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इनको नहीं हटाया इन्हें निगम की टीम द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा।
सेक्टरों में एचएसवीपी करेगा कार्रवाई
निगम के साथ एचएसवीपी भी सख्त मोड में है। शहर के सेक्टरों में वीरवार से कार्रवाई शुरू की जाएगी। एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि वीरवार से सबसे पहले 16-17 सेक्टर से शुरू होगी। इसके लिए सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
एसडीओ को लगाया मजिस्ट्रेट
एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि अलग-अलग सेक्टरों के लिए अलग-अलग ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
जब तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा तब तक उसी हिसाब से अलग-अलग दिन 8 अलग-अलग ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एसडीओ रामप्रसाद ने जानकारी दी कि सुबह पुलिस बल साथ लेकर सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
अधिनियम 1994 की धारा 238 के तहत जारी किए नोटिस
नगर निगम प्रशासन ने जिंदल रोड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। जारी सूची में इस इलाके के कई नामी अस्पताल,लैब, रेस्टोरेंट और मिष्ठान भंडार शामिल हैं। नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 238 के तहत जारी नोटिस में साफ किया गया है कि नोटिस की 3 दिन की अवधि खत्म होने के बाद निगम की टीम और मशीनरी मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी। इस दौरान होने वाला पूरा खर्च संबंधित संस्थान के मालिकों से लिया जाएगा।
ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
जिंदल रोड पर अस्पतालों और लैब की बढ़ती संख्या के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती है। कई जगहों पर रैंप और अवैध निर्माण होने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निगम की कार्रवाई के बाद सड़क और सर्विस रोड पर पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।