Gold Rate : ऑलटाइम हाई से इतना सस्ता हुआ सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम

Gold Rate : अप्रैल के महीने में सोने की कीमतों में खूब फेरबदल देखने को मिला है। भले ही अब सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन अब भी सोने-चांदी के भाव ऑल टाइम हाई से काफी नीचे चल रहे हैं। अप्रैल माह के आखिरी हफ्ते में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। खबर में जानिए सोने-चांदी की कीमतों के बारे में-

कितने बढ़े सोने के भाव
देशभर में 24 कैरेट गोल्ड का भाव (Gold Silver Price Today ) आज 30 अप्रैल को 22 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 15,066 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 20 रुपये प्रति ग्राम तेजी के साथ 13,810 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रही है। ठीक ऐसे ही 18 कैरेट सोने का भाव 16 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 11,299 रुपये प्रति ग्राम हो गया है।

महीने भर में कितना गिरा सोना
देशभर में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव (18 carat gold Rate) में बीते एक महीने में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। देशभर में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 15,57,800 रुपये प्रति 100 ग्राम हो गई, जो अप्रैल 2026 में इसका अब तक का सबसे हाई लेवल रिकॉर्ड रहा है। हालांकि, अप्रैल के महीने में सोने के भाव में कुल मिलाकर 22,900 रुपये प्रति 100 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

कितने कम हुए चांदी के रेट
बात करें चांदी की कीमतों (Chandi Ke Rate) की तो चांदी की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। आज चांदी की कीमत में 250 रुपये प्रति ग्राम और 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। जनवरी और फरवरी में देशभर में चांदी की कीमतों (Silver Price) में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जहां जनवरी में इसकी कीमत उछलकर अपने अब तक के हाई लेवल 4 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। वहीं, फरवरी में इसमें भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई थी।

Leave a Comment