LPG booking : गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, जान लें नया सिस्टम

LPG booking : मई महीना शुरू होते ही गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी बदलाव हो गए हैं। जो आपको जानना महत्वपूर्ण हैं। इन बदलावों को खबर में जानिए विस्तार से।

बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा सिलेंडर

1 मई यानी आज से ही LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी और बुकिंग की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव हो गए हैं। पहला बदलाव ये है कि आपके सिलेंडर की डिलीवरी तभी होगी जब आप डिलीवरी एजेंट को ओटीपी बता देगा। अगर ओटीपी नहीं बताते तो सिलेंडर आपको नहीं मिलेगी।

आज से सिस्टम होगा लागू

आज से ओटीपी सिस्टम पूरी तरह लागू हो जाएगा। जब आप बुकिंग करेंगे तो आप जिस नंबर से बुकिंग कर रहे है तो उसी मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। डिलीवरी एजेंट को वो ओटीपी बताना अनिवार्य होगा। इससे सब्सिडी वाली गैस के होने वाले दुरूपयोग को रोका जा सकेगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद का बुकिंग गैप हो सकता है

इन बदलावों के तहत बुकिंग गैप में भी बदलाव किया गया है। अगर कोई समय से पहले बुकिंग करते हहे तो सिस्टम उसे खुद ब्लॉक कर देगा। शहरों में 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी जो बुकिंग आप 21 दिनों में करवा सकते थे अब वो 25 दिनों में करवा सकोगे। वहीं गांवों में इसे ज्यदा बढृाया गया है। वहां यह गैप 45 दिन तक हो सकता है।

हर माह कंपनिया नियमों में बदलाव करेगी

एलपीजी कंपनियां मुख्यत IOCL, BPCL, HPCL इन सभी कंपनियों द्वारा हर महिने की एक तारीख को नियमों में बदलाव किया जाएगा।

इन बातों का रखे ध्यान

उपभोक्ताओं को कुछ बात ध्यान रखना जरूरी है जो उनके काम आ सकती है। सबसे पहली बात अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चालू रखे। बुकिंग करने से पहले अपना बुकिंग गैप चेक करें। डिलीवरी के समय OTP तैयार रखें। इसके अलावा
उज्जवला कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को आधार ई-केवाईसी अपडेट रखने की जरूरत है।

Leave a Comment