Haryana Mausam : 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हरियाणा में आंधी- तूफान के साथ होगी बरसात

Haryana Mausam – हरियाणा में मौसम अब करवट बदल रहा है। नए महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में भी बदलाव आया है। आज सुबह से तेज ठंडी हवाएं चल रही है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हरियाणा में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

मई में शुरू होगी बारिश –

मई की शुरुआत के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है जिससे मौसम कूल हो गया है। सुबह से ही तेज हवाएं चल रही है जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मई के पहले पखवाड़े में एक के बाद एक चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम सुहावना बना रहेगा। आईएमडी (IMD Weather) ने हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश होने के आसार जताए हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और हीटवेव से राहत मिलेगी।

आंधी तूफान और बारिश से गिरा पारा –

पिछले दिनों आंधी-तूफान बारिश (IMD Rain Alert) की गतिविधियों की वजह से वीरवार को प्रदेश भर में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। अप्रैल के अंतिम दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है। रोहतक में सबसे ज्यादा तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हिसार में 39.9 डिग्री, फरीदाबाद में 39.7 डिग्री, सोनीपत में 39 डिग्री और सिरसा में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। रात का तापमान प्रदेश भर में 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

मौसम विभाग का नया अपडेट जारी –

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर वीरवार से ही दिखने लगेगा। इससे जो अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वह अब कम होकर 35 से 40 डिग्री की सेल्सियस के बीच आ गया है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल की रात से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिससे आसमान में काले बादल नजर आएंगे। इसके बाद 2 में को एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

इस दिन एक्टिव होंगे पश्चिमी विक्षोभ –

मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक, तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 मई को एक्टिव होगा और चौथा पश्चिमी विक्षोभ 8 मई को सक्रिय होगा। इनके प्रभाव से मध्य श्रेणी की बारिश होने की संभावना है। 10 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान है। लगातार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मई के पहले पखवाड़े में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave a Comment