Haryana Weather : उत्तर भारत के राज्यों में पिछले काफी दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है। आए दिन तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है लगभग सभी राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच जा पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं खबर में विस्तार से –
भीषण गर्मी के बीच जारी रहेगी बारिश –
देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भीषण गर्मी के बीच अब एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है जिससे लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी (IMD Rain Alert) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले गरज-चमक के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में 2 से 5 मई, हिमाचल और उत्तराखंड में 3 से 7 मई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
मई में इस दिन गिरेंगे ओले –
मैदानी इलाकों के मौसम की बात करें तो हरियाणा, पंजाब (Haryana-Punjab Mausam), चंडीगढ़ और राजस्थान में 7 में तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में 4 से 7 मई के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में 3 मई, हिमाचल प्रदेश में 3 से 4 मई और उत्तराखंड में 4 से 5 मई के बीच बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
5 दिनों तक जारी रहेगी बारिश –
मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। असम और मेघालय में 2 और 5 मई को तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। अरुणाचल प्रदेश और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी 7 मई तक भारी बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 5 दिनों तक बरसात जारी रहेगी। 2 मई को सिक्किम और पश्चिम बंगाल में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भयंकर गर्मी से राहत मिलेगी।
70 की स्पीड से चलेगी आंधी –
IMD के मुताबिक, बिहार (Bihar Weather) झारखंड और उड़ीसा में 5 मई तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। बिहार और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में 3 और 4 मई को 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। IMD ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ में तीन और चार मई को तेज आंधी आने का अनुमान है।
दक्षिण भारत में आंधी और बारिश का अलट –
दक्षिण भारत का मौसम भी करवट बदल रहा है। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी में 5 में तक बरसात का दौर जारी रहने की संभावना है। केरल और तमिलनाडु में 2 से 4 में के बीच अत्यधिक बारिश होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश में 4 से 5 मई को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी और बरसात हो सकती है।