Hisar News : जीजेयू में दाखिला प्रक्रिया कल होगी शुरू, अधिसूचना जारी

Hisar News : शैक्षणिक स्तर 2026-2027 के लिए विभिन्न श्रेणी के पोस्ट ग्रेजुएट में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अगर आप जीजेयू में दाखिला लेने चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आइए जानते हैं किन कोर्सों में दाखिले के लिए सूचना जारी हुई है।

4 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

यूनिवर्सिटी द्वारा नियमित मोड में संचालित शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी-पीजी व पोस्ट ग्रेजुएट में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू होगी। कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने दाखिला पोर्टल का शुभारंभ किया।

दाखिला प्रक्रिया की तैयारी पूरी

दाखिले पोर्टल को शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने दाखिला प्रक्रिया की पूरी तैयारी कर ली है।

क्यूआर कोड के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी के प्रॉस्पेक्टस 2026-27 में उपलब्ध होगी। जो
4 मई से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी
की आधिकारिक वेबसाइट या क्यूआर कोड के माध्यम से जान सकते हैं।

ऑनलाइन काउंसलिंग की जाएगी

कुलपति ने जानकारी देते हुए बताया कि बीटेक, बी फार्मा एवं संबंधित लेटरल एंट्री कार्यक्रमों में प्रवेश हरियाणा स्टेट काउंसलिंग सोसायटी यानी (एचएसटीईएस), पंचकूला के माध्यम से ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा।

एमटेक कार्यक्रमों में ये विकल्प रहेंगे


एमटेक के तहत कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, जियो इन्फॉर्मेटिक्स, पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग और प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स शामिल हैं।

एमबीए और एमसीए में इंटीग्रेटेड कोर्स भी

प्रबंधन और आईटी क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एमबीए, एमसीए के साथ-साथ इंटीग्रेटेड बीबीए-एमबीए और बीसीए-एमसीए कार्यक्रम भी उपलब्ध हैं।

फार्मेसी और फिजियोथेरेपी कोर्स

फार्मेसी में फार्माकोलॉजी, फार्माकोग्नोसी, फार्मास्यूटिक्स और फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा बी.फार्म, बी.फार्म (लीट) और मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजिकल, स्पोर्ट्स) के साथ बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी भी शामिल है।

नर्सिंग व काउंसलिंग प्रोग्राम्स

नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और आरसीआई मान्यता प्राप्त एडवांस डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं। साथ ही चाइल्ड गाइडेंस एंड काउंसलिंग और पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग भी शुरू किए गए हैं।

बीटेक में तकनीकी कोर्स

बीटेक में कंप्यूटर साइंस, आईटी, एआई एवं एमएल, डेटा साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोमेडिकल, फूड और पैकेजिंग टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स शामिल हैं।

Leave a Comment