Hisar News : आजाद नगर के जलघर में बचा मात्र 4 दिन का पानी, सफाई कार्य जारी

Hisar News : गर्मियों के दिनों में अक्सर कई जगहों पर पानी की किल्लत देखने को मिलती रहती है। हिसार शहर के आजाद नगर जलघर के टैंक में भी केवल चार दिन का ही पानी बचा है। फिलहाल आजाद नगर के इस जलघर की सफाई का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि अगर समय पर सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ तो लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


हिसार शहर के विकास (Development of Hisar city) की रफ्तार को तेज करने के लिए प्रशासन की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल हिसार शहर के आजाद नगर इलाके के जलघर की सफाई का कार्य (water tank cleaning work) चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि यह सफाई कार्य 80% तक पूरा हो चुका है, लेकिन अगर समय रहते यह कार्य पूरा नहीं हुआ तो शहर के हजारों घरों में पानी की समस्या आ सकती है।


घरों में पहुंचाया जाएगा स्वच्छ पानी


जन स्वास्थ्य विभाग (public health department) के अधिकारियों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस टैंक की सफाई होने के बाद इसमें दोबारा से पानी भरा जाएगा और घरों में स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा।


आजाद नगर (Azad Nagar Hisar) जल घर में पानी के दो टैंक है जिनमें से फिलहाल बड़े वाले टैंक से पानी की आपूर्ति (Water supply in Hisar) दी जा रही है। छोटे टैंक की सफाई होने के बाद इसमें भी पानी भर दिया जाएगा और लोगों तक स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा।


हिसार की महावीर कॉलोनी (Mahavir Colony Hisar) में भी दो पुराने पानी के टैंक है, जिनमें से एक पूरी तरह खराब हो चुका है और दूसरे टैंक की मरम्मत का कार्य शुरू होने वाला है।


आज से तकरीबन 15 साल पहले यानी साल 2011 मिकी की जनगणना के मुताबिक हिसार शहर की आबादी (Hisar city population) तकरीबन 3 लाख की जो कि अब बढ़कर साढे चार लाख हो गई है। फिलहाल हिसार शहर में प्रतिदिन पानी की खपत लगभग 90 से 96 मिलियन लीटर होती है। गर्मियों के दिनों में पानी की खपत थोड़ी बढ़ जाती है। गर्मियों में कई बार पानी की किल्लत का सामना भी लोगों को करना पड़ जाता है।


हिसार शहर में पानी भंडारण क्षमता


जन स्वास्थ्य विभाग (public health department) के अधिकारियों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हिसार शहर में भी विभाग के अंतर्गत चार जलघर है। सातरोड, आजाद नगर, महावीर कॉलोनी तथा कैमरी रोड जल घर की कुल पेयजल भंडारण क्षमता लगभग 255 मिलियन लीटर है। महावीर कॉलोनी जलघर की एक टैंक पूरी तरह खराब हो चुकी है और बची हुई तीन जगहों पर सफाई का कार्य काफी तेजी से चल (water house cleaning) रहा है।


आजाद नगर जलघर की छोटे टैंक में काफी ज्यादा गंदगी इकट्ठा हो चुकी थी इसके बाद सफाई के लिए 10 कर्मचारियों की टीम लगाई गई है और लगभग 80% सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि जल्द ही बचे हुए कार्य को भी पूरा कर दिया जाएगा और इसके बाद ही साफ पानी से टैंक भरकर घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा। जलघरों की सफाई का यह कार्य एसडीओ आशीष के नेतृत्व में चल रहा है।

Leave a Comment