Gold Silver Rates : बीते दिनों जारी रही गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, बात करें बीते दिन की तो एक दिन पहले एमसीएक्स पर सोने व चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
इसी के साथ आज शनिवार को एमसीएक्स और सराफा बाजार में कारोबार बंद रहा है। वहीं, बीते दिन भी मजदूर दिवस के चलते सराफा बाजार में कारोबार बंद रहा था। ऐसे में वर्तमान में सराफा बाजार में सोने और चांदी के गुरुवार वाले रेट ही देखने को मिल रहे हैं।
गुडरिटर्न्स की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आज 2 मई को 24 कैरेट सोने के रेट में प्रति 10 ग्राम पर 330 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आज 24 कैरेट सोने के रेट 150930 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज प्रति किलोग्राम चांदी के रेट 10000 रुपए तक महंगे हुए हैं। इसके बाद चांदी की कीमत आज 265000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
बात करें अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार ताजा भाव की तो आज यहां 24 कैरेट सोने के रेट 154000 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है और चांदी के वर्तमान रेट 242700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। ध्यान रहे यह कीमत आखिरी कारोबारी दिन की है। सराफा बाजार की ओर से सोने और चांदी की कीमतों की तो शनिवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। ऐसे में बताए गए रेट गुरुवार के कारोबारी दिन के हैं।
जाने एमसीएक्स पर क्या है रेट
एमसीएक्स पर सोने व चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में बीते दिन यानी 1 मई को जून डिलिवरी वाले सोने के रेट 151363 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 1198 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और इस बढ़त के साथ चांदी के रेट 247500 दर्ज किए गए हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश की वजह से बाजार बंद रहता है। ऐसे में एमसीएक्स पर नए रेट सोमवार सुबह 9:00 बजे जारी किए जाते हैं।
जाने क्या हैं घरेलू बाजार में रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें फिलहाल गुरुवार वाले कारोबारी दिन की ही चल रही हैं। एक मई को मजदूर दिवस और आज शनिवार को बाजार बंद रहा है। ऐसे में 30 अप्रैल की कीमतों के अनुसार 24 कैरेट सोने के रेट 150260 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 146660 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसी के साथ चांदी की कीमतें 240331 रुपए प्रति किलोग्राम बनी हुई हैं।
जाने प्रमुख शहरों में क्या हैं कीमतें
देश के अलग-अलग शहरों में सोने व चांदी की अलग-अलग कीमतें देखने को मिल रही है। ऐसे में आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के रेट 151230 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 138500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 113500 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के रेट 150930 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने का रेट 138350 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 113200 प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसी के साथ चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने के रेट 152730 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 140000 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 116800 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।
कोलकाता में वर्तमान में 24 कैरेट सोने के रेट 150930 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 138350 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 113200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने के रेट 151230 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 138500 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने 113500 प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलावा जयपुर में 24 कैरेट सोने के रेट 151130 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 138500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 113400 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं, भोपाल,पटना, और इंदौर में 24 कैरेट सोने के रेट 151030 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने के रेट 138400 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने के रेट 113300 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।