Hisar News : सातरोड रेलवे स्टेशन पर बनाया जाएगा फुटओवर ब्रिज, 13 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

Hisar News : हरियाणा राज्य के विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा रही है और नए-नए निर्माण कार्यों की शुरुआत की जा रही है। अब सा रोड रेलवे स्टेशन पर नया फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा जिस पर तकरीबन 13 करोड़ से ज्यादा रूपये खर्च किए जाएंगे।


लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा सरकार (Haryana Government) से काम कर रही है। अब रेलवे के माध्यम से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरा अपडेट सामने आया है और बताया गया है कि सरकार की तरफ से सातरोड सहित तीन रेलवे स्टेशनों पर तकरीबन 10 फीट चौड़े फुटओवर ब्रिज बनाने के निर्माण (construction of foot over bridge) को मंजूरी दे दी गई है।


रेलवे प्रशासन (railway administration) की तरफ से इस फुटओवर ब्रिज के निर्माण (construction of foot over bridge) के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया और बताया गया है कि इस पर तकरीबन 13.45 करोड रुपए खर्च होंगे। सात रोड रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य की शुरुआत की जा चुकी है। चार-पांच दिन पहले यहां मिट्टी की खुदाई का काम शुरू हो चुका है।


लम्बे समय से थी ओवर ब्रिज की मांग


रेलवे अधिकारियों (railway officials) की तरफ से बताया गया है कि सातरोड रेलवे स्टेशन के साथ ही जाखौद खेड़ा और जीता खेड़ी रेलवे स्टेशन पर भी निर्माण कार्य (Construction work at the railway station) शुरू किया जाएगा। अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि इन स्टेशनों पर लंबे समय से फुट ओवर ब्रिज की मांग (Demand for foot over bridge) की जा रही थी।

पहले यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिए पटरियों को पार करना पड़ता था, लेकिन अब इस खतरे से बचा जा सकेगा और फुटओवर ब्रिज के माध्यम से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाया जा सकेगा। इस नए फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई 10 फुट रखी गई है ताकि अधिक संख्या में लोग इसका उपयोग कर सकें।


नए फुट ओवर ब्रिज बनने के फायदे


इस नए फुट ओवर ब्रिज (new foot over bridge) के बनने से यात्रियों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है। अब यात्रियों को जल्दी से प्लेटफार्म पर करने में परेशानी नहीं होगी और दुर्घटना से भी बचाव बना रहेगा। रेलवे विभाग (Railway Department) के अधिकारियों की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि स्टेशन पर यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और इस फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से भीड़ का दबाव कम होगा।


अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि इस परियोजना के लिए 13.45 करोड रुपए का बजट तय किया गया है और टेंडर प्रक्रिया (haryana news) पूरा हो चुका है अब चुनी गई एजेंसी को तय समय के अंदर निर्माण कार्य को पूरा करना होगा।

Leave a Comment