Employees Salary Hike : कर्मचारी वर्ग में खुशी कर लहर है। क्योंकि 2026 में डीए की बढ़ोतरी हुई है। खबर में विस्तार से जानिए इस बढ़ोतरी का लाभ किन कर्मचारियों को मिलने वाला है।
सैलरी में होगा इजाफा
बैंक कर्मचारियों के इस साल तिमाही में डीए को बढ़ा दिया। इस बार यह बढ़ोतरी 0.70 प्रतिशत की हुई है। इस बार ये बढ़ोतरी सिर्फ 0.70 प्रतिशत हुई है। मई से जुलाई के बीच उनकी सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। महंगाई भत्ता 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 25.70 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे हर महीने मिलने वाली टेक-होम सैलरी में इजाफा होगा।
पे-स्केल पर पड़ेगा असर
यह बढ़ोतरी भले ही 0.70 प्रतिशत की है। मगर, बेसिक सैलरी से जुड़ी होने के कारण इसका असर हर पे-स्केल पर पड़ेगा। यदी स्केल I के कर्मचारियों की बात करें तो 48,480 रुपये की बेसिक सैलरी पर करीब 435 रुपये प्रति माह का फायदा होगा।
वहीं 67,160 रुपये पर लगभग 601 रुपये और 80,560 रुपये पर करीब 719 रुपये की बढ़ोतरी होगी। भले ही यह बढ़ोतरी छोटी दिखे, लेकिन लगातार जुड़ने पर सालभर में अच्छी-खासी रकम बन जाती है।
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत बढोतरी
वहीं केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है। यानी उन्हें 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। जनवरी 2026 से लागू इस फैसले के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर भी मिलेगा, जिससे उनकी कुल आय में बढ़ोतरी होगी।