Haryana News : सोनीपत में बड़ी राहत, रेलवे स्टेशन पर शुरू होंगे नए लिफ्ट और फुट ओवरब्रिज

Haryana News : ए ग्रेड श्रेणी में आने वाले सोनिपत के रेलवे स्टेशन में नए लिफ्ट और फुट ओवरब्रिज शुरू होने जा रहे हैं। जिससे यात्रियों को राहत मिलने वाली है।

4.50 करोड़ की लागत से तैयार होगा

ए ग्रेड श्रेणी में आने वाले सोनीपत रेलवे स्टेशन पर भारी वजन लेकर चढ़ने से राहत मिलेगी। क्योंकि स्टेशन पर 4.50 करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज बनकर तैयार होने वाला है। जो इस माह के आखरी सप्ताह तक पूरा हो सकता है। उसके बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा।

अमृत भारत योजना के तहत किया निर्माण

स्टेशन पर अभी केवल फुट ओवरब्रिज है जिसके कारण भीड़ की स्थिती बन जाती है। जानकारी के अनुसार इस समस्या से निपटने के लिए अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।

चार एस्केलेटर, चार लिफ्ट लगेगी

ब्रिज में एक साथ चार एस्केलेटर और चार लिफ्ट लगाई जा रही हैं। मई माह के अंत तक इन सभी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और छोटे बच्चों के साथ सफर करने वाली महिला को इससे काफी हद तक राहत मिलेगी।

प्लेटफॉर्म नंबर एक का सुधार कार्य चालू

स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 को ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि इसे प्लेटफॉर्म नंबर-2 के बराबर लाया जा सके। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में आसानी होगी और हादसों का खतरा भी कम होगा। वहीं, प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर आधुनिक शेड लगाया जा रहा है, जिससे धूप और बारिश के दौरान यात्रियों को राहत मिलेगी।

2023 में कार्य हुआ था शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2023 में इसकी नींव रखी थी। तकरीबन 29 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्टेशन पर रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली-अंबाला और गोहाना-जींद रूट पर सफर करते हैं।

मई माह के अंत तक होगा कार्य पूरा

दिल्ली मंडल के डीआरएम पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने जानकारी दी कि फुट ओवरब्रिज के निर्माण के साथ ही लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने का कार्य भी चल रहा है। मई माह के अंत तक यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

Leave a Comment