Electric EV : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के चलते अब लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) को खरीदने की तरफ रूख ले रहे हैं। अगर आप भी रोजाना ऑफिस के लिए कम कीमत में कोई बेस्ट इलेक्ट्रिक कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको इस खबर में 4 ऐसी किफायती EV (Best Electric EV) के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। खबर में जानिए इन इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में विस्तार से-
Tata Tiago EV के फीचर्स व कीमत
भारतीय बाजार की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों (Tata Tiago EV Features and Price) Tata Tiago EV का नाम टॉप पर आता है। इस ईवी में दो बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिसमें 19.2 kWh और 24 kWh का ऑप्शन मिलता है और इस ईवी की रेंज 250 किमी से लेकर 315 किमी तक जाती है। इस ईवी का साइज कॉम्पैक्ट है, जिससे यह ऑफिस आने-जाने के लिए बेस्ट है और इस एसयूवी की 7.99 लाख रुपये के आस-पास है।
MG Comet EV की कीमत
इसके साथ ही MG Comet EV बेहद छोटी इलेक्ट्रिक कार (MG Comet EV Price) है, जो शहर के ट्रैफिक के लिए बनाई गई है। इस ईवी में 17.3 kWh का बैटरी ऑप्शन मिलता है, जो तकरीबन 230 किमी की रेंज ऑफर करती है और इस एसयूवी का साइज छोटा है, जिससे यह तंग सड़कों और पार्किंग में फिट होती है। इस ईवी की शुरुआती कीमत 7.62 लाख रुपये हैं। वहीं बैटरी-एज-ए-सर्विस (Battery-as-a-Service) ऑप्शन में इस ईवी को 4.99 लाख रुपये + 3.2 रुपये प्रति किमी में ले सकते हैं।
Citroen eC3 की कीमत
इसके साथ ही Citroen eC3 भी आपके लिए बेस्ट हो सकती है और ये एक प्रीमियम फील (Citroen eC3
Features) देने वाली इलेक्ट्रिक हैचबैक ईवी है। इस एसयूवी (Citroen eC3 Price) में 29.2 kWh बैटरी ऑप्शन दिया गया है, जो तकरीबन 246 किमी की रेंज ऑफर करती है। इस ईवी का केबिन काफी स्पेशियस है। इस ईवी की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये के आस-पास है।
Tata Punch EV कैसे है बेस्ट
जो लोग SUV जैसी फील वाली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, उनके लिए Tata Punch EV एकदम बेस्ट है और इस ईवी में 30 kWh और 40 kWh के दो बैटरी विकल्प (Tata Punch EV Battery Option) मिलते हैं। इस ईवी की रेंज 375 किमी से लेकर 468 किमी तक जाती है, जो इस सेगमेंट में बेस्ट है। इस ईवी की शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपये हैं। BaaS ऑप्शन में इस ईवी को 6.49 लाख रुपये + 2.6 रुपये प्रति किमी में खरीद सकते हैं।