Bank 5 Year FD : अक्सर ही बैंक एफडी में निवेश निवेशकों के लिए इन्वेस्टमेंट को बेस्ट जरिया रहा है। अगर आप भी बैंक में पैसों को बैंक एफडी में ही निवेश करना पसंद करते हैं तो आज हम आपको कुछ बैंकों के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर 5 साल की एफडी (best 5 year fd in may 2026) में निवेश पर ग्राहको को बंपर रिटर्न दिया जा रहा है। खबर में जानिए इन बैंकों की ब्याज दरों के बारे में-
SBI में मिल रही इतनी ब्याज दरें
SBI बैंक (SBI Bank FD Rates) की ओर से ग्राहकों को अलग अलग अवधि वाली कई एफडी की पेशकश की जाती है और बात करें 5 साल की एफडी की तो SBI अपने ग्राहकों को 5 साल वाली एफडी के निवेश पर 6.05 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न दिया जा रहा है।
BOB की 5 साल की एफडी
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की ओर से ग्राहकों को अपनी 5 साल की अवधि वाली एफडी में इन्वेस्टमेंट पर 6.30 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न दिया जा रहा है।
केनरा बैंक की एफडी स्कीम
सरकारी बैंक केनरा बैंक (Canara Bank FD Scheme) भी इस लिस्ट में शामिल है और इस बैंक में 5 साल की अवधि वाली एफडी में निवेश पर ग्राहकों को 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न दिया जा रहा है।
HDFC बैंक के एफडी रेट
इसके साथ ही प्राइवेट बैंक HDFC बैंक (HDFC Bank FD Rates) की ओर से अपने ग्राहकों को अपनी 5 साल की अवधि वाली एफडी में निवेश पर 6.40 प्रतिशत की ब्याज दरें ऑफर की जा रही है।
एक्सिस बैंक की एफडी दरें
इसके अलावा एक्सिस बैंक ग्राहकों (Axis Bank FD Rates) को अपनी 5 साल की अवधि वाली एफडी में निवेश पर 6.45 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न दिया जा रहा है और ICICI बैंक की ओर से ग्राहकों को अपनी 5 साल की अवधि वाली एफडी में इन्वेस्टमेंट पर 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न ऑफर किया जा रहा है।