SUV Updates : भारतीय बाजार में टाटा की कारों का खूब दबदबा देखने को मिल रही है। ग्राहक टाटा की कारों को खूब पसंद कर रहे हैं। अब इसी बीच टाटा की एक एसयूवी पर कंपनी की ओर से ₹1.20 लाख तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। टाटा की ये एसयूवी (SUV Updates) बिक्री में में टॉप पर रही है। अगर आप भी टाटा की कोई नई ईवी खरीदने का सोच रहे हैं तो खबर में जानिए टाटा की किस एसयूवी पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
टाटा पंच ईवी की कीमत
हम बात कर रहे हैं टाटा पंच ईवी की । अगर आप अभी इस ईवी को खरीदते हैं तो इस एसयूवी पर कंपनी की तरफ से तकरीबन 1.20 लाख रुपए का लाभ दिया जा रहा है। टाटा पंच ईवी (Tata Punch Ev Price)की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए के आस-पास है। वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 12.59 लाख रुपए के आस-पास हो जाती है।
टाटा पंच ईवी पर कितनी होगी बचत
दरअसल, आपको बता दें कि कंपनी सीमित समय के लिए खास रिवॉर्ड प्रोग्राम चला रही है, जिसके तहत कुछ ग्राहकों को 1.86 लाख रुपए तक का एक्स्ट्रा बेनिफिट (Tata Punch EV Benefits) दिया जा रहा हैं। साथ ही 50 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस फ्री होम चार्जर इंस्टॉलेशन और 6 महीने तक फ्री फास्ट चार्जिंग जैसी कई सुविधाएं दी जा रही है। इसके साथ ही ग्राहकों को आसान फाइनेंस ऑप्शन देने के लिए जीरो डाउन पेमेंट की सुविधा दी जा रही है और 100 प्रतिशत ऑन-रोड फाइनेंस की सर्विस दी जा रही है।
नई पंच EV का कैसा होगा डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो नई पंच EV में डिजाइन (Design of new Punch EV) में कई अपडेट्स ऐसे हैं जो हाल ही में ICE फेसलिफ्ट मॉडल पर बेसड हैं। कंपनी ने इस बार इसे BaaS यानी बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल के साथ लॉन्च किया है। इस स्कीम के तहत ग्राहक कम शुरुआती कीमत बैटरी उपयोग के हिसाब से कार को खरीद सकते हैं। BaaS मॉडल के साथ इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपए से हो सकती है और बैटरी उपयोग लागत लगभग 2.6 रुपए प्रति किलोमीटर है।
टाटा पंच ईवी का बैटरी पैक
नई टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV Battery Pack) को पांच ट्रिम्स स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ में पेश किया गया है। इसमें 30kWh और 40kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं और बड़ा बैटरी पैक पहले से अधिक रेंज देने में सक्षम है। कंपनी के अनुसार, 30kWh वेरिएंट को एक बार फूल चार्ज करने पर 365Km तक की रेंज मिलती है, जबकि 40kWh बैटरी पैक 468Km तक की रेंज ऑफर करता है।
टाटा पंच ईवी की परफॉर्मेंस
टाटा पंच ईवी दोनों बैटरी ऑप्शन (Tata Punch EV Performance) फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से लैस हैं। छोटा बैटरी पैक 88hp पावर देता है, जबकि बड़ा बैटरी वर्जन 129hp की पावर पैदा करता है। टाटा पंच ईवी में चार्जिंग के लिए AC और DC दोनों ऑप्शन मिलते हैं। ईवी को बेहद कम समय में फूल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की DC फास्ट चार्जिंग से सैकड़ों किलोमीटर तक की अतिरिक्त ड्राइविंग रेंज मिल जाती है।