Gurugram News : मेट्रो स्टेशन का गुरूग्राम में विस्तार होने जा रहा है। अभी मेट्रो के दूसरे चरण को जल्द ही बड़ी फंडिंग मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार जुलाई के अंत तक इसकी मंजूरी मिल सकती है, जिससे प्रोजेक्ट को रफ्तार मिलेगी। अब खबर में जानिए इसके बारे में विस्तार से।
वर्ल्ड बैंक से मिलेगी फंडिंग
गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण को जल्द ही बड़ी फंडिंग मिलने की उम्मीद है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन रेल लिमिटेड द्वारा वर्ल्ड बैंक से करीब 2,800 करोड़ रुपये के लोन का प्रस्ताव अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रस्ताव को जुलाई के अंत तक मंजूरी मिल सकती है, जिससे प्रोजेक्ट को रफ्तार मिलेगी। बैंक द्वारा मिलने वाली राशि प्रोजेक्ट की अनुमानित राशि का 60 प्रतिशत है।
28.5 किमी लंबा होगा पूरा प्रोजेक्ट
गुरुग्राम मेट्रो का कुल विस्तार 28.5 किलोमीटर का होगा। यह मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक है, जबकि दूसरा चरण सेक्टर 9 से साइबर सिटी तक जाएगा। इस रूट पर कई प्रमुख स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ना आसान होगा। हालांकि इस रूट पर विश्व बैंक की टीम ने कुछ बदलाव करने की भी सिफिरिश की है, जिस पर जीएमआरएल की ओर से मंथन किया जा रहा है।