DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशी की खबर ये है कि कैबिनेट ने हाल ही में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है।
जानिए खबर में विस्तार से।
2 प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी
सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। खास बात यह है कि कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा। ऐसे में आने वाले महीनों में सैलरी और पेंशन दोनों में बढ़ोतरी दिखाई देगी।
जानिए डीए में बढ़ोतरी कैसे तय होती है
महंगाई भत्ते में बदलाव का आधार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स होता है। यह इंडेक्स औद्योगिक श्रमिकों के लिए रोजमर्रा की चीजों और जीवनयापन की लागत में बदलाव को दर्शाता है। लेबर ब्यूरो हर महीने इसके आंकड़े जारी करता है। सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई पिछले 12 महीनों के औसत के आधार पर डीए में संशोधन करती है। आसान शब्दों में समझें तो बाजार में महंगाई जितनी बढ़ेगी, कर्मचारियों का डीए उसी हिसाब से बढ़ता है।
जुलाई 2026 में फिर बढ़ सकता है डीए
अब कर्मचारियों की नजर जुलाई 2026 की अगली डीए बढ़ोतरी पर टिक गई है। कर्मचारी संगठनों और जानकारों का मानना है कि अगर अगले कुछ महीनों तक महंगाई का यही रुख बना रहा, तो जुलाई 2026 में DA में 3 प्रतिशत तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।
8वें वेतन आयोग को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
डीए की बढ़ोतरी के बीच अब सरकारी कर्मचारियों की सबसे बड़ी उम्मीद 8वें वेतन आयोग से जुड़ी हुई है। हर 10 साल में नया वेतन आयोग लागू करने की परंपरा रही है और 7वें वेतन आयोग को लागू हुए भी लंबा समय हो चुका है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग आने पर सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं, बल्कि भत्तों और पूरे पे-स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।