Tata Sierra EV : भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा की कारों का खूब क्रेज देखा जा रहा है। अब टाटा कंपनी की ओर से सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम किया जा रहा है और जल्द ही सिएरा की नई ईवी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस नई ईवी में एकदम हाईटेक फीचर्स मिलने वाले हैं। Tata Sierra EV लॉन्चिंग (Tata Sierra EV Launching) से पहले ही मार्केट में काफी लोकप्रिय हो गई है। ऐसे में खबर में जानिए टाटा सिएरा ईवी में कौन -कौन से फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
ICE वर्जन के बाद ईवी में होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा अब ICE वर्जन के बाद EV भी लॉन्च (Tata Sierra EV ) करने वाली है और हाल ही में सिएरा EV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इलेक्ट्रिक एसयूवी के फ्रंट में कनेक्टिंग एलईडी बार, डुअल-फंक्शन एलईडी डीआरएल और रेगुलर सिएरा के जैसे ही आकर्षक एलईडी हेडलाइट्स दी जा सकती हैं। हालांकि, इसका फ्रंट ग्रिल बंद है और इंजन (Tata Sierra EV Engine Option) के टैम्प्रेचर को कंट्रोल करने के लिए एक एयर डैम दिया गया है। इसके साथ ही ईवी में बंपर पर वर्टिकल रूप से लगे फॉग लैंप भी होंगे, जो कॉर्नरिंग लैंप का वर्क करेंगे।
कैसा होगा नई इवी का साइड प्रोफाइल
इस नई इवी का साइड प्रोफाइल (Side profile of new EV) बिल्कुल रेगुलर सिएरा की तरफ होगा और इसमें ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स वाले बड़े ORVM, 360-डिग्री कैमरा और दूसरे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इस नई एसयूवी में ICE वर्जन के जैसे ही EV में भी लेवल 2 ADAS और दूसरे सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं।
सिएरा ईवी के एडवांस फीचर्स
इस ईवी के पीछे (Advanced Features of Sierra EV) की ओर एलईडी टेल लैंप और टर्न इंडिकेटर्स के साथ एलईडी कनेक्टिंग बार उपलब्ध है। इस एसयूवी में रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर है, इसके साथ ही रियर डिफॉगर भी उपलब्ध है जबकि रियर विंडस्क्रीन वाइपर स्पॉइलर के नीचे है। इस एसयूवी के ICE वर्जन में भी, Accomplished+ वेरिएंट में 12.3 इंच की तीसरी स्क्रीन मिल सकती है और इस ईवी के स्क्रीन का डिजाइन दूसरे टाटा मॉडलों में देखे गए डिजाइन (Sierra EV Design) की तरह ही होगा। बता दें, Sierra EV QWD या AWD ऑप्शन के साथ लॉन्च की जा सकती है। इसमें Harrier EV के समान ही 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक क यूज हो सकता है।