FD पर इन बैंकों में मिल रहा 7.75% रिटर्न, देखें पूरी डिटेल

FD Rate : आपको सुरक्षित निवेश पर चाहिए गारंटीड मुनाफा कमाना है तो फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा। देखें देश के बड़े बैंकों की एफडी ब्याज दरों की पूरी लिस्ट और जानें कहां जमा करने पर मिलेगा ज्यादा फायदा। चलिए खबर में विस्तार से बताते हैं।

सीनियर सिटीजन के लिए है फायदेमंद

बढ़ती महंगाई के दौर में सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे लोगों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिना जाता है। खासतौर पर सीनियर सिटीजन को बैंक को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.25 प्रतिशत से 0.50 प्रतिशत तक ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं। का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है और निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि चुन सकते हैं। सेविंग अकाउंट की तुलना में एफडी पर ज्यादा ब्याज मिलता है, जिससे लंबे समय में बेहतर रिटर्न हासिल किया जा सकता है।

जानिए SBI में कितना मिल रहा ब्याज

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में 7 से 45 दिन की एफडी पर ब्याज दर 3.05 प्रतिशत से शुरू होती है। वहीं 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम अवधि की एफडी पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। इस अवधि में सामान्य ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।

HDFC Bank की एफडी दरे जाने

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक में 18 महीने से 3 साल तक की अवधि वाली एफडी पर सीनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। वहीं सामान्य ग्राहकों को 3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम अवधि की जमा पर करीब 6.50 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।

Kotak Mahindra Bank बेहतर विकल्प

Kotak Mahindra Bank की वेबसाइट के मुताबिक 2 से 3 साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन को 7.30 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। वहीं सामान्य ग्राहकों के लिए यह दर करीब 6.80 प्रतिशत है। ऐसे में ज्यादा ब्याज चाहने वाले निवेशकों के लिए यह बैंक बेहतर विकल्प माना जा रहा है।

ICICI Bank में जाने ब्याज की दरें

ICICI Bank भी वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक 3 से 5 साल और 5 साल की टैक्स-सेवर एफडी पर सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं सामान्य ग्राहकों के लिए इसी अवधि पर अधिकतम 6.50 प्रतिशत तक ब्याज दर मिल रही है।

Leave a Comment