Gold Silver Price Hike : सोने चांदी की कीमतों में तगड़ी तेजी, जान लें क्या हो गए हैं दाम

Gold Silver Price Hike : अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बड़ी प्रगति देखने को मिल रही है। व्हाइट हाउस के अनुसार दोनों पक्ष एक पेज के समझौता ज्ञापन (MOU) पर सहमति के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। इस समझौते का उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना और आगे व्यापक परमाणु वार्ताओं के लिए एक रूपरेखा तैयार करना है। इस खबर का असर वैश्विक बाजारों में भी दिखाई दिया, जहां सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोना 2,947 रुपये की बढ़त के साथ 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की संभावनाओं के संकेतों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर के कमजोर होने से सोने के दामों को सपोर्ट मिला और इसमें तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 2,947 रुपये यानी 1.97 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़कर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

चांदी के दाम में 8,677 रुपये की जोरदार बढ़ोतरी
शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर MCX में 5 जून 2026 वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 2,393 रुपये यानी 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,52,146 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, 3 जुलाई 2026 के सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट में भी मजबूत तेजी देखने को मिली। यह 8,677 रुपये यानी 3.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,52,993 रुपये प्रति किलो (Silver Price on MCX) के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के करीब पहुंचने की खबरों के बीच सोने-चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) में सोने और चांदी की शुरुआत मजबूत रही। आज MCX पर सोना पिछले बंद भाव 1,49,975 रुपये के मुकाबले बढ़त के साथ 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला। वहीं, चांदी भी पिछले बंद भाव 2,44,316 रुपये की तुलना में तेजी के साथ 2,49,316 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली।

विशेषज्ञों की क्या राय रही
विश्लेषकों का मानना है कि सोने की कीमतों में आई तेजी का मुख्य कारण अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते से जुड़ी रिपोर्टें हैं। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई, जिसका असर सोने के भाव पर भी पड़ा और इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों (latest gold price) में तेजी दर्ज की गई। उनके अनुसार, इसका प्रमुख कारण डॉलर का कमजोर होना और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी है। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता को लेकर बाजार में बनी अटकलें भी कीमतों को प्रभावित कर रही हैं।

LKP सिक्योरिटीज के VP रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में मजबूत तेजी देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि बाजार ने उन रिपोर्टों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, जिनमें दावा किया गया है कि अमेरिका और ईरान संघर्ष समाप्त करने के उद्देश्य से एक पेज के समझौता ढांचे के करीब पहुंच रहे हैं।

MCX पर सोना लगभग ₹3,000 की तेजी के साथ 1,52,800 रुपये (+2%) के स्तर पर पहुंच गया, जबकि COMEX सोना करीब 3.45% बढ़कर 4,710 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी तरह की नकारात्मक खबर या बातचीत में रुकावट आने पर सोने में तेज बिकवाली देखने को मिल सकती है। वहीं, यदि समझौता सफल रहता है और संघर्ष-विराम कायम रहता है तो COMEX सोना 4,800 डॉलर की ओर बढ़ सकता है, जबकि MCX सोना 1,55,000 रुपये और उससे ऊपर के स्तर तक जा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतें क्या चल रही हैं
अमेरिका और ईरान के बीच समझौते से जुड़ी खबरों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी (Gold and silver prices rise in the international market) देखने को मिली। Comex पर सोना 2.70% यानी 123.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,691.90 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लेकिन दिन के उच्चतम स्तर से 4734.60 डॉलर (Gold Rate on Comex) नीचे आया है। Comex पर गोल्ड 4,569.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला था। और यह 4,556.10 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक गया था।

कॉमेक्स पर चांदी 5.10% की तेजी के साथ 77.335 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। यह 73.300 डॉलर पर खुली थी और सत्र के दौरान 78.335 डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंची, जबकि इसका निचला स्तर 73.050 डॉलर रहा।

Leave a Comment