New Highway : हरियाणा में बनेंगे 3 नए नेशनल हाईवे, आसमान छूएंगी जमीन की कीमतें

New Highway in Haryana : हरियाणा में सरकार नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है और अब हाल ही में प्रदेश में 3 नए नेशनल हाईवे बनाने को लेकर मंजूरी मिल गई है। यह एक्सप्रेसवे राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती देंगे। प्रदेश में इन 3 नए नेशनल हाईवे के (New Highway) निर्माण से औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेग और जमीन की कीमतों में बढ़ौतरी होगी।

कौन से हैं ये तीन नए हाईवे
हरियाणा को जल्द ही तीन नए हाइवे (Haryana new highway) की सौगात मिलने वाली हैं, जिनके निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि हरियाणा में ये तीनों हाईवे भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जाएंगे। इन तीन नए हाईवे में पहला हाईवे पानीपत से डबवाली तक बनाया जाएगा और दूसरा हिसार से रेवाड़ी, और तीसरा अंबाला से दिल्ली के बीच निर्मित होगा।

NHAI तैयार कर रहा डीपीआर
हरियाणा में इन तीनों हाईवे प्रोजेक्ट (Haryana Trio Highway Project) को मंजूरी मिलते ही अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (Detailed Project Report) तैयार की जाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर अंबाला-दिल्ली हाईवे को यमुना नदी के किनारे ग्रीनफील्ड राजमार्ग के रूप में बनाया जाएगा।

कितनी रह जाएगी दिल्ली और चंडीगढ़ की दूरी
अंबाला-दिल्ली हाईवे (Ambala-Delhi Highway) को ग्रीनफील्ड राजमार्ग (Greenfield Highway) के रूप में बनने से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच की दूरी 2 से ढाई घंटे तक कम हो जाएगी औरयह नया हाईवे पंचकूला से यमुनानगर तक निर्मित एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट हो जाएगा, जिससे हरियाणा के साथ ही पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी हो सकेगी। इसके अलावा जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। इन हाईवे के निर्माण से हरियाणा में आवागमन सुगम होगा।

Leave a Comment