IMD Rain Alert – पिछले कई दिनों से देशभर के लगभग सभी राज्यों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है और भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक नहीं रूकने वाला है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में तीन दिनों तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने वाली है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से लेकर उत्तर प्रदेश तक तेज आंधी तूफान और गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना जताई है। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 10 से 12 मई तक बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
आज 7 मई को भी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में 7 मई को बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तराखंड में 6 से 8 मई के दौरान मूसलाधार वर्षा हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में ऊंचाईयों पर बर्फबारी भी होगी।
दिल्ली, यूपी से पंजाब तक किस दिन होगी बारिश –
IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 10 से 12 मई के बीच बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में 11 और 12 मई बिजली चमकने, गरज चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने के आसार जातए हैं। इस दौरान हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। इसके अलावा हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
7 से 9 मई के बीच कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 7 मई को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ेगा। आसमान में बादल छाये रहेंगे और दोपहर-शाम के समय तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। इसके बाद 8 मई औऱ 9 मई को मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 मई से फिर से बारिश का नया दौर शुरू होगा। हरियाणा में गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत-पानीपत के इलाकों में भी बारिश होगी। दिल्ली में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने का अनुमान है तापमान 38 से 40 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
पूर्वांचल और तराई में इस दिन होगी बारिश –
IMD का कहना है कि केवल तराई क्षेत्र और उससे सटे पूर्वी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। अगले सात दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। 8 मई के बाद शुष्क मौसम रह सकता है। मौसम विभाग ने 7 मई को लखनऊ और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री और 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।
बंगाल और बिहार में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (Mausam Update) ने पूर्वी भारत में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 6 से 10 मई के दौरान, बंगाल और सिक्किम में 9 मई तक बारिश होने की संभावना जताई है। बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों में 6 से 8 मई तक और फिर 10 मई को बिजली गिरने और तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बिहार में 6 से 10 मई के दौरान, झारखंड और ओडिशा में अगले 7 दिनों तक आंध- तूफान और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।
MP और छत्तीसगढ़ में भी कई दिनों तक जारी रहेगी बारिश –
मौसम विभाग (Rain Alert) के मुताबिक, मध्य प्रदेश में आज और छत्तीसगढ़ में 7 से 10 मई के बीच मेघ गर्जन के साथ बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है और तेज आंधी चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। विदर्भ में ओले गिर सकते हैं। उत्तर पूर्वी भारत में बिजली गिरने, तेज आंधी चलने और गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल जैसे इलाकों में आज हल्की बरसात हो सकती है।