FD Rates : सीनियर सिटीजन की मौज, FD पर ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याज

FD Rates – रिटायरमेंट के बाद लोग अपनी मेहनत की कमाई को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां उनका पैसा पूरी तरह से सेफ रहे और तगड़ा ब्याज भी मिले। आज के समय में बाजार में ऐसे अनेकों ऑप्शन मौजूद हैं जहां आप पैसे इन्वेस्ट करके तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन अगर रिस्क नहीं उठाना चाहते तो FD सबसे बेस्ट विकल्प है। इस समय देश के कई बैंक एफडी पर सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

आज निवेश के मामले में FD यानी फिक्सड डिपॉजिट को सबसे भरोसेमंद ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का एफडी की ब्याज दरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और इसमें पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है, मौजूदा नियमों के मुताबिक, DICGC हर बैंक में प्रति जमाकर्ता 5 लाख रुपये तक की जमा राशि का बीमा देता है। गांरटीड रिटर्न भी मिलता है। ऐसे में एफडी में सभी निवेश करना पसंद करते हैं। देश के सरकारी और प्राईवेट बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज भी ऑफर करते हैं। इस समय कई बैंक एफडी पर 8 प्रतिशत से ज्यादा का ब्याज प्रदान र रहे हैं। बता दें कि लगभग सभी बैंक आम ग्राहकों की तुलना में सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन (Senior Citizens FD Rates 2026) को अधिक रिटर्न देते हैं।

सीनियर सिटीजन को कहां मिलेगा अधिक ब्याज?

मौजूदा समय में बैंक और NBFCs सीनियर सिटिजन्स को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD (FD Rates) पर लगभग 7 से 8 प्रतिशत से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ज्यादातर बैंक आम नागरिकों के मुकाबले वरिष्ठ नागरिकों को 50 बेसिस पॉइंट अधिक ब्याज दे रहे हैं। कुछ बैंक खास FD योजनाओं में अतिरिक्त प्रीमियम भी ऑफर कर रहे हैं।

पंजाब एंड सिंध बैंक FD ब्याज दर –

सरकारी बैंकों की लिस्ट में शुमार पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab and Sindh Bank fd Rate) अपने ग्राहकों को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहा है। यह बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर लगभग 7.25 प्रतिशत तक ब्याज प्रदान कर रहा है।

SBI, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, PNB, इंडियन बैंक और यूनियन बैंक (FD Interest Rate) भी सीनियर सिटीजन को एफडी पर बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं। बता दें कि ये सभी बैंक एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 7.05 प्रतिशत से 7.10 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं।

SBI की We-Care FD Scheme क्यों है खास?

भारतीय स्टेट बैंक की SBI We-Care FD Scheme काफी फेमस है। इस स्कीम में सबसे ज्यादा रिटायर लोग निवेश करते है। इस योजना में 5 से 10 साल की FD पर ज्यादा फायदा मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम में आम ग्राहकों से ज्यादा ब्याज मिलता है।

प्राइवेट बैंक भी दे रहे बंपर ब्याज –

दूसरी ओर प्राईवेट बैंक एफडी पर सरकारी बैंका की तुलना में अधिक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। SBM बैंक सीनियर सिटीजन को FD पर 8.35 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है और YES बैंक 7.75 प्रतिशत ब्याज प्रदान कर रहा है, बंधन बैंक में 7.75 प्रतिशत तक ब्याज प्राप्त कर सकते हैं, RBL बैंक 7.70 प्रतिशत, IDFC FIRST बैंक और IndusInd बैंक 7.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है।

ICICI बैंक की खास FD योजना में निवेश करके कमाएं मोटा ब्याज –

अगर आप लंबे समय के लिए पैसे निवेश नहीं करना चाहते हैं और शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करके अच्छा खास ब्याज कमाना चाहते हैं तो ICICI बैंक स्पेशल FD स्कीम सीनियर सिटीजन के लिए बेस्ट है। इसमें 15 महीने से 18 महीने से कम समय की FD पर ज्यादा लाभ मिलता है। सामान्य 50 बेसिस पॉइंट के अलावा 10 बेसिस पॉइंट ज्यादा ब्याज मिलता है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक FD ब्याज दर –

सरकारी और प्राईवेट बैंक के अलावा स्मॉल फाइनेंस बैंक भी आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को एफडी पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। स्मॉल फाइनेंस के कई ऐसे बैंक हैं जो FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। ESAF Small Finance Bank सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8.50 प्रतिशत तक का ब्याज प्रदान कर रहा है और Suryoday Small Finance Bank 8.25 प्रतिशत, Shivalik Small Finance Bank 8.30 प्रतिशत, Jana, Equitas, Unity और Utkarsh Small Finance Bank एफडी पर लगभग 8 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है।

Leave a Comment