TVS का 175 KM रेंज वाला नया स्कूटर लॉन्च, इतनी होगी कीमत

TVS New Scooter : भारतीय बाजारो में टीवीएस के स्कूटर की खूब डिमांड देखी जा रही है। अब हाल ही में टीवीएस ने भारतीय बाजार में 175 KM रेंज वाला नया स्कूटर लॉन्च कर दिया है। अगर आप भी हाल फिलहाल में कोई नया स्कूटर (TVS New Scooter ) लेने का सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि TVS का कौन सा स्कूटर लॉन्च हुआ है और इस नए स्कूटर की कीमत कितनी है।

कौन सा है TVS का ये नया स्कूटर
टीवीएस कंपनी की ओर से जो नया स्कूटर पेश किया गया है, वो सीरीज iQube S (iQube S Series) है। कंपनी ने इसका नया नया 4.7 kWh वेरिएंट पेश किया है। कंपनी की ओर से इस नए स्कूटर की कीमत 1.37 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि ये नया स्कूटर मौजूदा iQube S वेरिएंट्स (TVS iQube S Variants) से ऊपर पोजीशन में है।

फीचर-लोडेड है टीवीएस का ये नया मॉडल
टीवीएस का ये नया मॉडल 175 किमी की IDC-सर्टिफाइड रेंज (TVS iQube S Range) ऑफर करता है। BLDC हब मोटर से लैस यह स्कूटर 0-40 kmph की स्पीड सिर्फ 4।3 सेकंड में पकड़ती और इस स्कूटर की टॉप स्पीड 82 kmph है। कंपनी ने इस वेरिएंट को फीचर-लोडेड बनाया है, जिसमें कनेक्टिविटी, प्रैक्टिकलिटी और परफॉर्मेंस को मेंटेन रखा है।

TVS iQube S का डिजाइन
बता दें कि TVS iQube S 4.7 kWh आकर्षक डिजाइन (TVS iQube S Design) के साथ पेश किया गया है। ये Magnificence Purple Beige, Harlequin Blue Beige और Mercury Grey कलर्स में मार्केट में उपलब्ध है। स्कूटर का लुक एकदम आकर्षक है, जिसमें स्लीक लाइन्स और फैमिली-ओरिएंटेड स्टाइलिंग मिलती है। फीचर्स के तौर पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच के अलॉय व्हील्स, 90/90-12 ट्यूबलेस टायर, 157 mm ग्राउंड क्लियरेंस, 770 mm सीट हाइट और 1301 mm व्हीलबेस का फायदा मिलता है। इस स्कूटर का कुल वजन 128.8 kg है, जो हैंडलिंग को मेंटेन रखता है।

TVS iQube S के फीचर्स
टीवीएस का ये नया स्कूटर काफी एडवांस्ड फीचर्स (TVS iQube S Features) से लैस है। फीचर्स के तौर पर इस स्कूटर में 17.78 cm TFT डिस्प्ले joystick HMI मिलता है। इसके साथ ही118+ कनेक्टेड फीचर्स में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, रिमोट चार्ज स्टेटस, डिस्टेंस टू एम्प्टी, जियो-फेंसिंग, क्रैश एंड फॉल अलर्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और OTA अपडेट्स शामिल हैं। Alexa वॉइस असिस्ट, पार्किंग असिस्ट, USB चार्जर और फ्लिप की मौजूद हैं।

TVS iQube S की बैटरी और रेंज
टीवीएस के इस नए स्कूटर TVS iQube S (New Scooter TVS iQube S) में 220 mm फ्रंट डिस्क और 130 mm रियर ड्रम ब्रेक दिया गया हैं। ये रिजनरेटिव ब्रेकिंग स्टैंडर्ड है। ये IP67 रेटेड बैटरी और मजबूत सस्पेंशन के साथ आता है। इस स्कूटर में लगी 4.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी 52V वोल्टेज पर वर्क करती है और BMS कंट्रोल के साथ IP67 वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंट भी है। इसके साथ ही 0-80 प्रतिशत चार्जिंग में पोर्टेबल ऑफ-बोर्ड चार्जर से तकरीबन 4 घंटे लगते हैं और इसकी बैटरी पर 50,000 km की वारंटी मिलती है।
इसके साथ ही BLDC हब-माउंटेड मोटर पीक पावर 4.4 kW और पीक टॉर्क 140 Nm (TVS iQube S Features) देता है। इसकी IDC रेंज 175 km है, जो रियल-वर्ल्ड में बेस्ट परफॉर्मेंस देगी। यानी की TVS iQube S 4.7 kWh वैल्यू फॉर मनी इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

Leave a Comment