IMD Weather : जानें कल से अगले 72 घंटे कहां कैसा रहेगा मौसम, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत देशभर का अलर्ट जारी

IMD Weather : वर्तमान में कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में आईएमडी की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से कुछ क्षेत्रों में हल्की आंधी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में लोगों को गर्मी और हीट वेव से राहत मिली रहेगी। वहीं, दूसरी ओर दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में चक्रवर्ती परिसंचरण के चलते बारिश और तूफान आने की आशंका है। ऐसे में विभाग ने वहां के लिए अलर्ट जारी किया है।


आईएमडी की ओर से जारी वेदर अनुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लेह और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश, बर्फबारी या ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, इस दौरान हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का सिलसिला भी देखने को मिल सकता है।


स्काईमेट की ओर से जारी किए गए वेदर पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 72 घंटे में पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान और जबरदस्त बारिश आने की संभावना है। इसी के साथ इस दौरान महाराष्ट्र और गुजरात में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।


जाने कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार कल सुबह हल्की हवाओं के चलते दिल्ली में मौसम ठंडा बना रहेगा। वहीं, दिल्ली एनसीआर के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी कुछ घंटों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।

जाने उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी की ओर से जारी वेदर पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 मई को प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। वहीं आने वाले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश देखने को मिल सकती हैं। इसी के साथ मध्य और बुंदेलखंड के हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 12 मई के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में फिर गरज व चमक के साथ बारिश होने की संभावना विभाग ने जताई है।

जाने बिहार में कैसा रहेगा मौसम
वर्तमान में बिहार वासियों को तेज गर्मी और लू से राहत मिली हुई है। ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कई दिनों तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। बीते दिनों हुई आंधी बारिश के चलते प्रदेश के तापमान में भी कटौती देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी समय में प्रदेश के 15 से 20 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश आ सकती है और इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है।


जाने राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के मौसम पर तेज आंधी और बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में तापमान सामान्य बना हुआ है। वहीं, इस दौरान मौसमी गतिविधियां अब कुछ कम हुई हैं और एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कल 9 मई को जोधपुर संभाग में अधिकतम तापमान एक बार फिर 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। वहीं, इस दौरान पश्चिमी भागों में फिर से लू चलने का सिलसिला शुरू होने की आशंका है।

Leave a Comment