Post Office : अगर आप पोस्ट ऑफिस सेविंग सिस्टम से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए एक बहुत बड़ा अपडेट है। देशभर में इस साल यानी 2026 से पोस्ट ऑफिस के सेविंग सिस्टम में परिवर्तन किया गया है। अब पोस्ट ऑफिस के कामों के लिए PAN नंबर को बहुत जरूरी कर दिया गया है।
हाल ही में लागू किए गए नए नियमों के अनुसार अब पैसे निकाले, जमा कराने, नया खाता खोलने और टाइम डिपॉजिट में निवेश करने जैसे पोस्ट ऑफिस अकाउंट से जुड़े कई कामों के लिए PAN नंबर देना अनिवार्य होगा। वित्तीय लेन देन को और अधिक पारदर्शी बनाने और टैक्स सिस्टम से इन सभी चीजों को जोड़ने के लिए सरकार की ओर से यह नियम लाए गए हैं।
जाने कहां-कहां जरूरी होगा PAN
आयकर नियम 2026 के हिसाब से कई छोटे छोटे लेकिन जरूरी बदलाव किए गए हैं। पोस्ट ऑफिस सेविंग सिस्टम में किए जा रहे ये बदलाव भी इन्हीं का हिस्सा हैं। अब इन नए नियमों के हिसाब से पोस्ट ऑफिस में करीब सभी जरूरी लेन देन के लिए PAN आवश्यक होगा। इसी के साथ नया खाता खोलना, पैसा जमा करने, पैसे निकालने और अलग-अलग बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए भी अब PAN नंबर की जरूरत होगी।
वहीं, अगर किसी के पास PAN नहीं है तो उनके लिए विकल्प भी इस योजना के तहत दिया गया है, जिन व्यक्तियों के पास PAN नहीं है अब उन्हें फॉर्म 97 भरना होगा। फॉर्म 97 ने पूर्व में जो form 60 था उसकी जगह ली है। इस फॉर्म में व्यक्ति को अपनी पूरी जानकारी देनी होगी। इन जानकारी में नाम, पता, लेन देन की प्रकृति और रकम से जुड़ी सभी डिटेल शामिल हैं। वहीं इसके साथ उन्हें अन्य जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे, जिससे ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड दर्ज हो सके।
इसी के साथ एक और बड़ा बदलाव भी किया गया है। पहले जहां लोग फार्म 15G का इस्तेमाल करते थे, अब फॉर्म 15G और 15H को मिलाकर एक नया फॉर्म बना दिया गया है, जिसे फॉर्म 121 के नाम से जाना जाता है। जो लोग इनकम टैक्स के दायरे में शामिल नहीं है और जिन्हें टीडीएस जमा नहीं करना होता है यह फॉर्म उन लोगों के लिए बनाया गया है। अब लोगों को फॉर्म 121 हर वित्तीय वर्ष में जमा करना होगा और पोस्ट ऑफिस द्वारा इसकी जांच की जाएगी।
जाने कब से लागू हैं यह नियम
इन सभी बदलाव के साथ यह नए नियम तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं। हालांकि वर्तमान में कुछ जगहों पर पुराने नियमों के अनुसार भी काम जारी है। ऐसे में तकनीकी सिस्टम के पूरी तरह अपडेट होते ही पुराने नियमों को पूर्णतया बदल यह नए forms लागू कर दिए जाएंगे। वहीं, इस बीच सिस्टम अपडेट होने तक पुराने फॉर्म्स का प्रयोग अस्थाई तौर पर होता रहेगा।
क्यों थी बदलाव की आवश्यकता
सरकार की ओर से यह सारे नियम इसी मंशा से बदले गए हैं की पोस्ट ऑफिस जैसी पुरानी सेविंग स्कीम्स को टैक्स सिस्टम से जोड़ दिया जाए। ऐसे में बड़े लेन देन पर नजर रखना भी आसान होगा और टैक्स चोरी होने की आशंका भी काफी कम हो जाएगी। इसके तहत खाता धारकों के लिए आवश्यक है कि वह अपना पैन अपडेट रखें और नए नियमों के मुताबिक ही अपने फॉर्म भरे, जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।