gold silver price : सोने और चांदी की कीमतों ने इन दिनों भारतीय बाजार में तहलका मचा रखा है। पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है लेकिन आज चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है तो सोने के भाव में गिरावट का दौर जारी है। आइए जानते हैं सोने और चांदी के ताजा भाव-
पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। 29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों ने हाई लेवल का एक नया रिकॉर्ड (Gold And Silver High Level Price) बनाया और उसके बाद से एक बार भी सोने और चांदी की कीमतों ने अपने उच्च स्तर को नहीं छुआ है। अब मई महीने की 8 तारीख चल रही है और देश भर में शादी विवाह का सीजन भी चला हुआ है, इसी बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी काफी ज्यादा बदलाव (Latest Gold And Silver Price) देखने को मिला है।
आज चांदी की कीमत ऊपर जाती हुई नजर आई है तो वही सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है। अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने या इनमें निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जान लेते हैं (Gold And Silver Price) सोने और चांदी के ताजा भाव-
MCX पर सोने और चांदी का भाव
आज 8 मई शुक्रवार के दिन सुबह के टाइम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव 153440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (Gold Rate On MCX) कर रहे थे लेकिन दिन भर में कीमती नीचे की तरफ आनी शुरू हुई और फिलहाल सोने के भाव 152219 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।
MCX पर चांदी की कीमतों (Silver Price On MCX) में भी बड़ा बदलाव देखा गया है। एमसीएक्स पर चांदी का आज लो प्राइस 258426 रहा और एमसीएक्स पर आज चांदी का आई प्राइस देखे तो वह 265000 है यानी कि आज चांदी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
किसकी अलग-अलग शहरों में सोने के भाव विभिन्न है। देश की राजधानी दिल्ली में आज 8 मई के दिन 24 कैरेट सोने के भाव 1 लाख 55 हजार 50 रूपये (Gold Price In Delhi) है, अमृतसर में सोने के भाव की बात की जाए तो आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 155390 रूपये प्रति 10 ग्राम है, लखनऊ में 24 कैरेट सोने के भाव 155105 रुपए प्रति 10 ग्राम है और जयपुर में आज सोने के भाव की बात (Latest Gold Price) की जाए तो वह एक 155245 रुपए प्रति 10 ग्राम है।