Haryana Weather 8 May : हरियाणा में मई के महीने में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बीते दो दिनों की बारिश के बाद अब हरियाणा में तूफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश (Haryana Weather 8 May ) में आगामी दिनों बारिश से मौसम एकदम ठंडा हो सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
हरियाणा के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज 9 मई 2026 को हरियाणा के साथ ही पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार बीते एक हफ्ते में लोगों को दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहने से गर्मी से राहत मिली है।
कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम
आईएमडी के मुताबिक हरियाणा (Haryana ka Mausam ) मौसम में लगातार बदलाव, आंधी और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी को रोक दिया। बीते दिनों भी प्रदेश में मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहा है, लेकिन कई जिलों में मौसम एकदम सुहावना बना रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के अंबाला, करनाल, पंचकूला, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में बादलो की आवाजाही लगी हुई है और कुछ जगहों पर तेज हवाएं चली। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान (Haryana Weather Temprature) 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव
मौसम विभाग का कहना है कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) हो सकता है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान कहीं-कहीं तेज हवा, हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि आज अधिकांश इलाकों में बारिश के आसार बेहद कम है। हरियाणा में आज 9 मई 2026 को मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान बादलों की आवाजाही लगी रह सकती हैं, लेकिन बारिश के आसार बेहद कम है।
आगामी दिनों में मौसम की चाल
मौसम विभाग का कहना है कि आज 9 मई को और 10 मई को मौसम (Haryana Weather Forecast) साफ रह सकता है। वहीं 11 मई के दिन नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय होने के चलते बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर जारी हो सकता है। 12 मई के दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के साथ ही कुल 5 जिलों में भारी बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।