Gold price : सोना और चांदी वह कीमती धातुएं है, जिन्होंने पिछले एक डेढ़ साल से भारतीय बाजार में हलचल मचा रखी है। आज 9 मई के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव क्या चल रहे हैं।
सोने और चांदी ने पिछले एक डेढ़ साल में निवेशकों (Gold And Silver Price) को काफी शानदार रिटर्न दिए हैं। इसी वजह से सोने और चांदी के भाव पर हर किसी की नजर रहती है। आए दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। आज शनिवार के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आइए जान लेते हैं आज देश के जाने-माने ज्वेलर्स कल्याण (Gold Rate at Kalyan Jewellers) और तनिष्क पर सोने के क्या भाव (Gold Rates at Tanishq) चल रहे हैं।
तनिष्क पर सोने के भाव
18 कैरेट सोने का भाव ₹ 11463 प्रति 1 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव ₹ 14010 प्रति 1 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव ₹ 15284 प्रति 1 ग्राम
कल्याण ज्वेलर्स पर सोने के भाव
14 कैरेट सोने का भाव ₹88870 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने का भाव ₹114260 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव ₹139650 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव ₹152350 प्रति 10 ग्राम
देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने (Gold Rate In Delhi) के भाव 1 लाख 54 हजार 815 रुपए प्रति 10 ग्राम है, उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में सोने के भाव के बाद की जाए तो वहां 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154910 प्रति 10 ग्राम है, जयपुर में सोने के भाव की बात की जाए तो वहां 24 कैरेट गोल्ड का रेट 154965 रूपये प्रति 10 ग्राम है और अमृतसर में सोने के भाव 155170 रूपये प्रति 10 ग्राम है।
पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों (Gold And Silver Price) में उतार चढ़ाव का दौर चला हुआ है और इसी बीच लोगों के मन में भी सवाल चल रहा है कि क्या आने वाले दिनों में सोने के भाव दोबारा अपने हाई लेवल पर जा सकते हैं। सोने और चांदी की कीमतों पर उठ रहे इन सवालों को देखते हुए एक्सपर्ट्स की तरफ से भी अपनी भविष्यवाणी साझा की गई है और बताया गया है कि सोने और चांदी के भाव अगले कुछ दिनों तक इसी दायरे में रहेंगे और भाव बढ़ने के फिलहाल कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।