Haryana News : प्रदेश सरकार लगातार राज्य में विकास की रफ्तार को बढ़ा रही है। ऐसे में सरकार द्वारा विकास के कार्यों के लिए बजट जारी किया है। खबर में जाने प्रदेश के द्वारा
8.32 करोड रुपए किए मंजूर
हरियाणा प्रदेश के हिसार जिला में विकास कार्यों को लेकर 8.32 करोड रुपए मंजूर किए गए हैं। विकास कार्यों का उद्घाटन विधायक सावत्री जिंदल और मेयर प्रवीण पोपली ने किया। विधायक कोटे से अलग-अलग वार्डो में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
जानिए कहां कितनी लागत आएगी
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 में इंदिरा कॉलोनी में 63. 72 लाख की लागत से गलियों को पक्का करवाया जाएगा। विकास कार्यों में ऋषि नगर के श्मशान घाट 4 करोड़ 78 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा कई वार्डों में गलियों को पक्का करवाया जाएगा। शहर के कसाबा मोहल्ले में में कंक्रीट सड़कों के लिए 33. 64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मित्तल पार्क में बने पार्क में रिनोवेशन करवाया जाएगा। जिसमें 12.46 लख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा शहर की मोहना मंडी और भामाशाह नगर में एक सीसी रोड, कमला नगर में एक आरसीसी रोड, संत नगर में एक सड़क, न्यू मॉडल टाउन में एक आईबीपी रोड, अर्बन एस्टेट में सड़कों की मरम्मत, और ग्रीन स्क्वायर मार्केट में एक फुटपाथ बनेगा।
मॉर्डन तरीके से होगा काम
विकास के इन कार्यों की शुरूआत हो चुकी है। शहर के ऋषि नगर श्मशान घाट के फेज
तीन के तहत 4.78 करोड़ रुपये लागत से मॉडर्न बनाने का काम शुरू हो चुका है।
4 माह लग जाएंगे इसे पूरा होने में
नगर निगम कमिश्नर नीरज ने सभी अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टरों को आने वाले 4 माह में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कॉन्ट्रैक्टरों को उचित क्वलिटी की सामग्री उपयोग करने की हिदायत दी है। आपको बता दे कि श्मशान घाट में मॉर्डन तरीके से टॉयलेट, बाउंड्री वॉल बनाना आदि शामिल है।