Bajaj New Bike : बजाज ओटो ने अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक लाइनअप में बड़ा बदलाव करते हुए बजाज एवेंजर 160 स्ट्रीट को बंद कर दिया है। बजाज द्वारा ये बाइक बंद करने के बाद नई बाइक को निकाला जाएगा जानिए विस्तार से।
बजाज एवेंजर 160 स्ट्रीट हुई बंद
अपनी अधिकारिक वेबसाइट को बंद करने के बाद कंपनी ने वेबसाइट पर पुरानी बाइक की जगह बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट को को एड कर दिया है। सूत्रों के अनुसार ये बाइक जल्द ही भारत की सड़कों पर दौड़ेगी।
6 साल बाद होगी वापसी
बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट 2020 में बंद हो गई थी। उसके बाद 6 साल बाद अब ये वापिस मार्केट में आ रही है। इसमें पहले वाले ही फीचर्स मौजूद होंगे। यानी यह बाइक
220 क्रूज वाले प्लैटफॉर्म पर बनी है जिसका मतलब है कि इसका इंजन भी वही है। इसमें ज्यादा स्पोर्टी और स्ट्रीट-फोकस्ड डिजाइन देखने को मिल सकता है।
2 कलर ऑप्शन में होगी मौजूद
बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट में 2 कलर ऑप्शन दिए है। ये दोनों कलर बेहद आकर्षक हैं।
ये दो रंग है एबोनी ब्लैक और कॉकटेल वाइन रेड। अगर इस बाइक में हम फ्यूल टैंक की बात करे तो यह 13 लीटर का मिलेगा।
जानिए इसके फीचर्स के बारे में
बजाज एवेंजर 220 स्ट्रीट में छोटे हैंडलबार, अलग सीट डिजाइन और स्ट्रीट-स्टाइल एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ 5-स्टेप एजडस्टेबिलिटी वाले डुअल शॉक एबजॉर्बर आदि दिए गए हैं।
जल्द हो सकती है लॉन्च
कंपनी ने इस बाइक को जल्द आ रहा है टैग के साथ लिस्ट किया है, जिससे उम्मीद है कि इसकी कीमत और लॉन्चिंग जल्दी हो सकती है। हैडलाइट्स की बात करे तो इसमें हैलोजन हेडलाइट्स, सेमी-डिजिटल क्लस्टर, स्पोर्टी पिलियन बैकरेस्ट और फ्रंट डिस्क ब्रेक शामिल हैं।