Tata की इस धुरंधर SUV पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट ऑफर, अभी उठाएं मौके का लाभ

Tata SUV : अगर आप भी टाटा की कोई नई एसयूवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाली है। दरअसल, अभी टाटा कंपनी की ओर से धुरंधर SUV (Tata New SUV ) पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर पेश किया गया है। सेफ्टी के मामले में भी ये एसयूवी एकदम बेस्ट है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि टाटा की किस एसयूवी पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

टाटा हैरियर पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
दरअसल, टाटा कंपनी की ओर से टाटा हैरियर पर मई 2026 के दौरान शानदार ऑफर (Great offers on Tata Harrier) पेश किए जा रहे हैं। टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से हैरियर पर लगभग 35 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पेश किया गया है, इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज और दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। टाटा हैरियर दमदार रोड प्रेजेंस और शानदार डिजाइन के लिए खूब पॉपुलर है।

टाटा हैरियर का शानदार डिजाइन
टाटा हैरियर का फ्रंट लुक (Tata Harrier front look) बेहद शानदार है, जिसमें नई एलईडी डीआरएल, स्टाइलिश हेडलैंप और कनेक्टेड टेललाइट्स इसे मॉडर्न लूक देते हैं। एसयूवी का इंटीरियर भी बेहद प्रीमियम बनाया गया है।इसमें बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं और इस एसयूवी के टॉप मॉडल में बड़ा 14.5 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम जैसी कई सुविधाएं मिलती है, जो केबिन एक्सपीरियंस को बेहद शानदार बनाता है।

टाटा हैरियर की दमदार परफॉर्मेंस
टाटा हैरियर में 2.0-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन दिया गया है, जो 170bhp की पावर और 350Nm का टॉर्क पैदा करता है। ये इंजन शहर और हाईवे दोनों जगह में ट्रेवल का बेहतर एक्सपीरियंस देता है। साथ ही अब कंपनी ने इसमें नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल किया है। इस एसयूवी में डीजल वेरिएंट तकरीबन 14 से 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर तक है और इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन (Tata Harrier Performance) मिलते हैं।

टाटा हैरियर के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिहाज से ये एसयूवी (Tata Harrier Safety Features) एकदम बेस्ट है। टाटा हैरियर को देशभर में NCAP और ग्लोबल NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। एसयूवी में 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। टाटा हैरियर की शुरुआती कीमत 12.89 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत तकरीबन 25.85 लाख रुपये तक है।

Leave a Comment