Hisar मंडी में चने की खरीद शुरू, पहले दिन हुई इतनी खरीदारी

Hisar News : हरियाणा के हिसार शहर की मंडी में चने की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। हिसार जिले में चने की सरकारी खरीद 15 मई तक ही चलने वाली है। बीते कल शुक्रवार से शुरू हुई चने की सरकारी खरीद में पहले दिन की खरीदारी के आंकड़े को दर्ज किया गया है। आइए खबर में जानते है हिसार मंड़ी में चने की सरकारी खरीद और चने के MSP रेट से जुड़ी पूरी जानकारी।


हिसार जिले की मंडियों (Hisar Anaj Mandi) में चने की सरकारी खरीद बीते कल से शुरू हो चुकी है और यह खरीद केवल एक सप्ताह तक की चलने वाली है। सरकारी खरीद के पहले दिन हिसार अनाज मंडी (Anaj Mandi Hisar) में टोटल 16 किसानों से 401 क्विंटल चने की खरीदारी की गई है। अगर प्राइवेट और सरकारी खरीद दोनों मिलाकर देखा जाए तो अब तक टोटल 10549 क्विंटल चने की खरीदारी (gram shopping) हो चुकी है।


लेट शुरू हुई सरकारी खरीद


चने की सरकारी खरीदारी अबकी बार पहले के मुताबिक काफी ज्यादा लेट (Chna MSP Rate) शुरू की गई है। चने की सरकारी खरीद लेते शुरू होने पर किसान भड़क भी गए थे और पिछले कई दिनों से किसानों की तरफ से लगातार आंदोलन करने से जुड़ी चेतावनियां (chane ka bhav) दी जा रही थी।


चने के MSP रेट


हरियाणा में रबी विपणन वर्ष (2026-2027) के लिए चने का एमएसपी रेट 5875 रुपए प्रति क्विंटल (MSP rate of gram) तय किया गया है। पिछले साल सरकारी रेट के भाव की हिसाब से की बात चने का एमएसपी रेट 225 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद भी मंडियों में चने की खरीद पूरी तरह शुरू नहीं हुई थी।


अबकी बार सरकार की तरफ से खरीद एजेंसी (MSP rate of Chna) को एमएसपी के तहत टोटल 13082 मीट्रिक टन चना खरीदने की ही इजाजत दी गई है। इस बात को लेकर भी किसान विरोध कर रहे हैं और केवल खुली बोली पर ही आढ़तियों को चना बेच रहे हैं।

Leave a Comment