Haryana Weather : हरियाणा में धूल भरी हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एकदम बदला हुआ लग रहा है। मौसम में बदलाव के चलते हरियाणा में रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश (Haryana Weather Updates) में धूल भरी हवाओं के साथ झमाझम बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

आगामी दो दिनों कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में मौसम (Weather in Haryana) परिवर्तित हो रहा है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से आगामी दो दिन तक तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। बीते दिनों प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी हवाएं चली। वहीं सिरसा का तापमान 39.6 डिग्री तक रहा है। इसके साथ ही 10 मई रात से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (New western disturbance active) होगा और 11 मई से लगातार कई जिलों में बारिश हो सकती है।

बीते दिनों कैसा रहा मौसम
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि प्रदेश में आगामी दिनों में हवाएं चल सकती है। बीते दिनों प्रदेश के करनाल में 46 किलोमीटर प्रति घंटा तो हिसार, रोहतक, पानीपत में 44 किलोमीटर प्रति घंटा और सोनीपत में 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन तक लगातार धूप खिलने और अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। उसके बाद ही आगामी दिनों में बारिश से फिर से मौसम ठंडा होगा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि न्यूनतम तापमान (Haryana Weather Temprature) में थोड़ी गिरावट रहने की संभावना है। बीते दिनों रोहतक का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा है। कुछ जिलों का तापमान 24 डिग्री के आस पास भी पहुंच गया हे।

बीते दिनों कैसा रहा तापमान
बीते दिनों अंबाला में तापमान (temperature in ambala) लगभग 21.4°C (न्यूनतम) से 34°C (अधिकतम) के बीच दर्ज किया गया है और भिवानी में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 36 डिग्री, गुरुग्राम में न्यूनतम-अधिकतम तापमान 23-35.5 डिग्री, हिसार जिले में न्यूनतम-अधिकतम तापमान 20.8- 36.4 डिग्री, करनाल में न्यूनतम-अधिकतम तापमान 19.9-32.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही नारनौल में न्यूनमत-अधिकतम तापमान 22.5 -35.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

Leave a Comment