SBI की 6 महीने वाली FD में 2 लाख रुपये जमा करने पर इतना मिलेगा ब्याज, जान ले कैलकुलेशन

SBI FD Interest Rate : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर शानदार ब्याज दरें ऑफर की जा रही है। अगर आप भी एसबीआई की 6 महीने वाली एफडी में 2 लाख रूपये जमा करने की सोच रहे हो तो आइए जान लेते हैं इस पर कितना मिलेगा ब्याज।


लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए अक्सर हर कोई अपने भविष्य के बारे में फिक्र करता रहता है। ज्यादातर लोग अपने भविष्य को सेफ रखने के लिए कहीं ना कहीं अपने पैसे को निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं। बैंकों की तरफ से ग्राहकों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने तथा अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए इन दिनों फिक्स्ड डिपॉजिट पर शानदार ब्याज दिया (FD Interest Rate) जा रहा है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Bank News) की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए 6 महीने वाली एफडी स्कीम पर शानदार ब्याज दिया जा रहा है।

एसबीआई फिलहाल 3.05% से लेकर 7.15% तक का ब्याज एफडी स्कीम्स पर ऑफर कर रहा है, जो कि अलग-अलग FD के हिसाब से अलग-अलग है। अगर आप भारतीय स्टेट बैंक की 6 महीने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट की स्कीम में 2 लाख रूपये निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए जान लेते हैं इस पर कितना ब्याज मिलेगा।


SBI अपने ग्राहकों को FD पर कई अच्छे ऑप्शन देता है। इस बैंक में आप सिर्फ 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी कर सकते हैं।
अभी SBI की खास FD स्कीम अमृत वृष्टि काफी फेमस है। इसमें 444 दिनों की FD पर सामान्य ग्राहकों (60 साल से कम उम्र) को 6.45% तक ब्याज मिल रहा है। यह बैंक की सबसे आकर्षक योजनाओं में से एक मानी जा रही है।


वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या उससे अधिक उम्र) को FD पर ज्यादा फायदा मिलता है। उन्हें 5 से 10 साल की एफडी पर 7.05% तक ब्याज दिया (FD Interest Rate) जा रहा है।


वहीं, अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल या उससे ज्यादा उम्र) को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है। उन्हें इसी अवधि की FD पर 7.15% तक का ब्याज मिल रहा है।


असली बात तो यह है कि SBI में उम्र और निवेश की अवधि के अनुसार अलग-अलग ब्याज दरें मिलती हैं और लंबी अवधि की एफडी में वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा फायदा (Invest In FD) दिया जाता है।


6 महीने की FD में 2 लाख पर ब्याज


अगर आप SBI की 6 महीने की FD में 2 लाख रुपये जमा (SBI fd Scheme) करते हैं, तो मैच्यॉरिटी पर आपको ब्याज के साथ ज्यादा पैसा वापस मिलेगा।


सामान्य नागरिकों को लगभग 5,650 रुपये ब्याज मिलेगा। यानी कुल 2,05,650 रुपये मिलेंगे।


वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 6,150 रुपये ब्याज मिलेगा। यानी कुल 2,06,150 रुपये मिलेंगे।


अति वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 6,250 रुपये ब्याज मिलेगा। यानी कुल 2,06,250 रुपये मिलेंगे।


इस तरह, SBI की FD में वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज का फायदा मिलता है।

Leave a Comment