Hisar Mandi : इतने दिन तक होगी चने की सरकारी खरीद, मंडियों में आवक हुई कम

Hisar Mandi : देश भर की मंडियों में रबी फसलों की आवक जारी है। हिसार की अनाज मंडी में चने की सरकारी खरीद भी शुरू है, लेकिन यह कुछ दिन तक ही चलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मंडियों में चने की आवक भी घट गई है। आइए जानते हैं हिसार मंडी में चने की सरकारी खरीद तथा आवक से जुड़ी पूरी जानकारी।


पिछले कई दिनों से देश भर की मंडियों में गेहूं तथा सरसों की सरकारी खरीद (Government procurement of wheat and mustard) हो रही थी लेकिन अब हिसार मंडी में भी चने की सरकारी खरीद (chana msp rate) शुरू हो चुकी है। हिसार जिले में अबकी बार चने की आवक काफी ज्यादा काम हो रही है। किसानों को सरकारी खरीद की समय पर जानकारी न मिलने की वजह से वह पहले ही अपनी चने की फसल को खुले बाजार में कम दामों पर बेच चुके हैं।


मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि 15 मई तक चने की सरकारी खरीद (Government procurement of gram) जारी रहेगी। हिसार मंडी में अब तक तकरीबन 800 क्विंटल चने की सरकारी खरीद हो चुकी है और हिसार जिले की टोटल मंडियों में चने की आवक देखे तो वह अब तक तकरीबन 11000 क्विंटल हो चुकी है। हिसार मंडी (hisar anaj mandi) में गेहूं की आवक लगभग खत्म होने के बाद मंडी में चने का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन अबकी बार चने की आवक बेहद कम है।


हिसार जिले (Hisar News) में अबकी बार चने का उत्पादन (production of gram) भी बेहद कम रहा और सरकारी खरीद की सही समय पर किसानों को जानकारी न मिलने की वजह से भी वह मंडी में चना लेकर नहीं पहुंच पाए। अबकी बार किसानों को सरकारी खरीद पर चना (Chana MSP Price) बेचने के लिए केवल एक सप्ताह का समय मिला और इसमें भी रविवार को अवकाश रहने की वजह से खरीद कार्य बंद रहा।


देरी से शुरू हुई खरीद


हिसार अनाज मंडी सुपरवाइजर (Hisar Grain Market Supervisor) अशोक कुमार की तरफ से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अबकी बार चने की सरकारी खरीद (Government procurement of gram) पहले के मुताबिक लेट शुरू हुई है जिसकी वजह से मंडियों में चने की सरकारी खरीद बेहद कम हो रही है। मंडी सुपरवाइजर की तरफ से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि चने की सरकारी खरीद अभी जारी है और जिले की कुल मंडियों में अब तक तकरीबन 11000 क्विंटल चने की सरकारी खरीद (Hisar Anaj Mandi News) हो चुकी है।

Leave a Comment