RBI ने अब इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, जानिए आपके पैसे का क्या होगा

RBI News : RBI ने एक बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। अब जिन लोगों का पैसा लाइसेंस रद्द किए जाने वाले बैंक में था। क्या वो पैसा सुरक्षित है या नहीं चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं।

इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द

आरबीआई ने मुंबई में स्थित सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई ने मंगलवार को इसके लाइसेंस रद्द करने की जानकारी देते हुए बताया कि पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाओं की कमी के कारण लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यानी, 12 मई, 2026 को कारोबार बंद होने के समय से बैंकिंग कारोबार करना बंद कर देगा।

लाइसेंस रद्द होने से सभी बैंकिग सेवाएं रहेगी बंद

आरबीआई ने प्रैस पत्र जारी करते हुए जानकारी दी है कि सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। रिजर्व बैंक ने इस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द करने के पीछे मुख्य रूप से इसकी खस्ताहाल वित्तीय स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है। लाइसेंस रद्द होने के बाद बैंक को तुरंत प्रभाव से सभी बैंकिंग सेवाएं बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसमें बैंक के ग्राहक अब अपने ही बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे और न ही जमा कर पाएंगे।

जमा पैसों में से 5 लाख तक ही निकाल सकेगें

बैंक के बंद होने पर, प्रत्येक ग्राहक डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन से अपनी जमा राशि पर 5 लाख रुपये तक का जमा बीमा दावा राशि प्राप्त कर सकेगा। केंद्रीय बैंक के अनुसार, अभी इस बैंक के पास अपने ग्राहकों को उनकी रकम लौटा दे इस स्थिती में भी नहीं है।

98.36 प्रतिशत तक जमाकर्ताओं को मिल सकेगी उनकी पूरी राशि

जानकारी देते हुए आरबीआई ने बताया कि बैंक के लगभग 98.36 प्रतिशत जमाकर्ता ऐसे हैं, जिन्हें डीआईसीजीसी के जरिए उनकी पूरी जमा राशि वापस मिल जाएगी। आरबीआई पिछले काफी सालों से कमजोर वित्तिय स्थिती वाले बैंकों पर सख्ती बरत रहा है।

अप्रैल में भी लाइसेंस किया था रद्द

इस बैंक के अलावा पिछले माह अप्रैल में भी आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया था। आरबीआई ने कहा था कि बैंक ने अपने लाइसेंस से संबंधित जरूरी नियमों का पालन नहीं किया। इससे आरबीआई ने बैंक की सारी सेवाएं रोकने के लिए कहा था। इस पर पेटीएम बैंक ने कहा था कि उसके पास इतना पैसा अभी भी है कि वो अपने ग्राहकों को वापिस लौटा सके।

Leave a Comment