CNG Car Maintenance : गर्मी बढ़ने के साथ सीएनजी (CNG) कारों की देखभाल और सेफ्टी का महत्व भी बढ़ जाता है। सीएनजी गाड़ियां पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सस्ती और किफायती जरूर होती हैं, लेकिन गर्मियों में इन्हें ज्यादा सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी होता है। तेज तापमान की वजह से सीएनजी सिस्टम पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे लापरवाही करने पर आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। चलिए खबर में जानते इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सीएनजी को फुल मत भरवाएं
गर्मियों में सीएनजी टैंक को पूरी तरह फुल नहीं करवाना चाहिए। ज्यादा तापमान में गैस फैलती है, इसलिए टैंक में थोड़ी जगह खाली रखना सुरक्षित माना जाता है। इससे टैंक के अंदर दबाव संतुलित रहता है और लीकेज या अन्य खतरे की आशंका कम होती है।
धूप में न करे पार्किंग
सीएनजी वाली गाड़ी को हमेशा छांव में लंबे समय तक तेज धूप में खड़ी रहने से कार और CNG सिस्टम का तापमान बढ़ जाता है, जिसका असर सेफ्टी पर पड़ सकता है।
गैस की गंध आए तो तुरंत कराएं जांच
सीएनजी पाइपलाइन, फिटिंग और टैंक की समय-समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है। अगर कभी गैस की बदबू आए या लीकेज का शक हो तो तुरंत सर्विस सेंटर जाकर जांच करवानी चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा करा सकती है।
हाइड्रो टेस्ट समय पर कराना जरूरी
सीएनजी टैंक का हाइड्रो टेस्ट तय समय पर जरूर कराना चाहिए। इस टेस्ट से टैंक की मजबूती और सुरक्षा की जांच होती है। लंबे समय से टेस्ट नहीं कराया है तो जल्द करवाना बेहतर रहेगा।
इंजन की मेंटेनेंस भी जरूरी
गाड़ी का एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग समय पर साफ या बदलवाते रहें। गंदे फिल्टर और खराब स्पार्क प्लग से माइलेज कम होता है और इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। साथ ही टायरों में सही एयर प्रेशर बनाए रखना भी जरूरी है।
सिर्फ सीएनजी मोड पर न चलाएं गाड़ी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कार को हमेशा सिर्फ सीएनजी मोड पर नहीं चलाना चाहिए। बीच-बीच में पेट्रोल मोड का इस्तेमाल करने से इंजन की परफॉर्मेंस और लाइफ बेहतर बनी रहती है।