Hisar News : आठ कॉलोनियों पर कार्रवाई, 8 कॉलोनाइजर्स पर केस दर्ज

Hisar News : शहर में आठ कॉलोनियों पर डीटीपी विभाग की कार्रवाई हुई है। इसके साथ 8 कॉलोनाइजर्स पर केस दर्ज भी हुआ। अब खबर में जानते हैं क्या है पूरा मामला।

डीटीपी विभाग ने पुलिस और मजिस्ट्रेट मांगे

जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से शहर में अवैध कालोनियां विकसित करने वाले भूमाफियाओं पर फिर दर्ज करवाई है। विभाग की तरफ से तोशाम रोड कैमरी रोड मिर्जापुर रोड सैनिक छावनी के सामने समेत 8 कॉलोनियो में अवैध निर्माण तोड़ा गया था। विभाग की तरफ से अवैध निर्माण हटाने के बाद दोबारा से कॉलोनाइजरों की तरफ से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसको लेकर विभाग की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। जिला योजना कर विभाग की तरफ से 14 में से दोबारा से डेमोलेशन कार्रवाई के लिए प्रशासन की तरफ से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने और पुलिस बल मुहिया करवाने की मांग की है।

दोबारा ईंट रखी तो दर्ज होगा केस

इस पर डीटीपी डिपार्टमेंट ने सख्त रूख अपनाते हुए कहा है कि जिन कॉलोनियों पर कार्रवाई हो चुकी है तो दोबारा ईंट नहीं रख् सकते। अगर कोई कॉलोनाइजर दोबारा वहां कार्य शुरू करता है तो उसके उपर सीधे एफआइआर दर्ज होगी।

दोबारा निर्माण शुरू करने पर हुई कार्रवाई

डीटीपी डिपार्टमेंट ने दोबारा निर्माण शुरू करने पर शहर की 8 कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है। जिनमें से ये कॉलोनी शामिल हैं। पहली श्री लक्ष्मी नगर, मिलन मार्केट, राधिका धाम, जय श्री कृष्णा कॉलोनी, भासी कॉम्प्लेक्स, मास्टर एन्कलेव, सरस्वती विहार, मिर्जापुर रोड , नारायणी एन्कलेव, कैंट एरिया शामिल है।

नोटिस भेजे गए

हिसार के डीटीपी दिनेश सिंह ने बताया कि कार्रवाई करने के बाद दोबारा कॉलोनियों का सर्वे हुआ था। सर्वे के दौरान निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में इन 8 कॉलेानियों के अलावा और कॉलोनियां भी मिली है। जिनको विभाग की और से नोटिस भिजवा दिया गया है।

Leave a Comment