Petrol Diesel Price Hike : पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और ईंधन आपूर्ति में आई कमी के चलते कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब सीधे उपभोक्ताओं (consumers) पर पड़ने लगा है। जैसा कि पिछले कुछ दिनों से आशंका जताई जा रही थी, शुक्रवार सुबह 6 बजे से दिल्ली समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं।
3.14 रुपये की बढ़ोतरी हुई दर्ज
पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 3.14 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल भी 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि 2022 के बाद यह पहली बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी (Diesel prices hiked) देखने को मिली है।
जानिए बढ़ोतरी के बाद कितनी हुई कीमत
नियमित पेट्रोल: 94.77 प्रति लीटर जो बढ़ोतरी के बाद ₹97.91 हो गई है। प्रीमियम पेट्रोल ₹102 से ₹104 प्रति लीटर और बढ़ोतरी के बाद ₹105.14 से ₹107.14 वहीं नियमित डीज़ल ₹87.67 प्रति लीटर और बढ़ोतरी के बाद ₹90.78 हो गया है। इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव (Fluctuations in crude oil prices) और रुपये में आई कमजोरी के चलते की गई है।
सुबह 6 बजे से लागू हुई नई दरें
उन्होंने आगे बताया कि इस बढ़ोतरी से संबंधित ई-मेल पेट्रोल पंप संचालकों को तेल कंपनियों की ओर से मध्य रात्रि में भेजा गया, जिसमें जानकारी दी गई कि शुक्रवार सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो जाएंगी। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र के लोगों पर इस मूल्यवृद्धि का सीधा असर देखने को मिलेगा, खासकर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और छोटे व्यवसायियों पर। इससे आम जनता के बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है।