Delhi वालों के लिए गुड न्यूज, अब चलेगी हाइड्रोजन बसें, मिलेंगी ये खास सुविधा

Delhi News : दिल्ली वालों के लिए एक गुड न्यूज आई है। क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने शटल बस सेवा चलाने का फैसला लिया है। चलिए इससे जानते हैं इससे क्या फायदे मिलने वाला है। इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।

15 मई से शटल बस सेवा शुरू होगी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से 15 मई से दिल्ली के सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में हाइड्रोजन से चलने वाली शटल बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अपील के बाद मुख्यमंत्री Rekha Gupta द्वारा सरकारी कर्मचारियों को निजी वाहनों के इस्तेमाल से दूरी बनाने के निर्देश को प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगी।

निजी वाहनों पर निर्भरता घटाने में मिलेगी बड़ी मदद

इस पहल का मकसद सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों के साथ-साथ सेंट्रल विस्टा क्षेत्र के प्रमुख सरकारी दफ्तरों के बीच निर्बाध लास्ट-माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है। राजधानी में सरकारी अधिकारियों को मेट्रो के जरिए सफर के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इससे न सिर्फ सरकारी अफसरों बल्कि आम लोगों को भी सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने में सुविधा मिलेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।

ये रहेगी मुख्य विशेषताएं

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा दिल्ली मेट्रो रेल निगम को हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली दो अत्याधुनिक बसें (hydrogen-fuelled buses) उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ प्रत्येक बस में 35 यात्रियों की बैठने की क्षमता है। इन बसों में जीपीएस आधारित ट्रैकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रत्येक 30 मिनट में एक बस चलेगी।

सेवा का समय

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro service timings) की यह सेवा केवल कामकाजी दिनों यानी सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी। सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 12 बजे तक दोपहर 3:30 बजे से 6:30 बजे तक चलेगी। एक बस घड़ी की दिशा में और दूसरी बस उल्टी दिशा में चलेगी।

शटल बस सेवा किन मेट्रो स्टेशनों से होकर गुजरेगी

बस सेवा कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, अकबर रोड, बड़ौदा हाउस, नेशनल स्टेडियम, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, इंडिया गेट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को कवर करेगी। किराया नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी), यूपीआई और नकद भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। किराया 10 रुपये और 15 रुपये निर्धारित किया गया है।

बसों के संचालन की जिम्मेदारी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) बसों के संचालन, कंडक्टर, टिकटिंग और यात्रियों की सहायता की जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ड्राइवरों की व्यवस्था और हाइड्रोजन ईंधन की आपूर्ति करेगा। यह पहल भारत सरकार की हरित गतिशीलता, स्वच्छ ऊर्जा (clean energy) को अपनाने और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। माना जा रहा है कि यह परियोजना भविष्य में देशभर में हाइड्रोजन आधारित परिवहन प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क साबित होगी।

Leave a Comment