CNG Price Hike : दिल्ली NCR में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इससे लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं सीएनजी में कहां कितनी बढ़ोतरी हुई है।
50 प्रतिशत से ज्यादा प्राकृतिक गैस का आयात करता है भारत
देश अपनी जरूरत की आधे से ज्यादा प्राकृतिक गैस आयात करता है, ऐसे में वैश्विक मांग बढ़ने और सप्लाई प्रभावित होने से गैस कंपनियों की लागत लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से कंपनियां अब ग्राहकों पर महंगाई का बोझ डालने की तैयारी में हैं।
आईजीएल की कीमतों में भी हो सकती है बढ़ोतरी
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी सप्लाई करने वाली Indraprastha Gas Limited और मुंबई महानगर क्षेत्र में काम करने वाली Mahanagar Gas Limited पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। एमजीएल ने हाल ही में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाकर 84 रुपये प्रति किलो कर दिए हैं। इसके बाद से माना जा रहा है कि आईजीएल भी जल्द कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है।
20 प्रतिशत कच्चे तेल और गैस का आयात करता है
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते हॉर्मुज स्ट्रेट से तेल और गैस की आवाजाही प्रभावित हुई है। दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल और गैस का निर्यात इसी समुद्री रास्ते से होता है। ऐसे में वैश्विक ऊर्जा बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और घरेलू इस्तेमाल के लिए एलपीजी की सप्लाई फिलहाल सामान्य बनी हुई है।
जानिए दिल्ली एनसीआर में हुई कीमतों में बदलाव
राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो तय की गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह 87.70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की दर 87.58 रुपये प्रति किलो है। हरियाणा के गुरुग्राम में सीएनजी 84.12 रुपये, रेवाड़ी में 83.70 रुपये, करनाल में 83.43 रुपये और कैथल में 84.43 रुपये प्रति किलो मिल रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी की कीमत 90.42 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। इसके अलावा राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी 88.44 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं महोबा, बांदा और चित्रकूट में इसकी कीमत 85.42 रुपये प्रति किलो है। हापुड़ में सीएनजी 88.70 रुपये प्रति किलो मिल रही है, जबकि ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में दर 87.70 रुपये प्रति किलो निर्धारित की गई है।