Haryana और यूपी के बीच बनेगा नया हाईवे, 31 गांव से खरीदी जाएगी भूमि

Haryana और उत्तर प्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए सरकार काम कर रही है। अब दोनों राज्यों के बीच एक और नया हाईवे बनकर तैयार होने वाला है। इस हाईवे के निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह परियोजना जल्द ही पूरी हो जाएगी। इस नए हाईवे के निर्माण के लिए सरकार ने 1500 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –

देश के दो बड़े राज्यों के बीच अब सफर आसान होने वाला है। सरकार ने यूपी और हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नया हाईवे बनाने का प्लान तैयार किया है। नए हाईवे का काम अलीगढ़ से पलवल तक गति पकड़ चुका है। इसका काम 20 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। इस हाईवे का निर्माण कार्य NHAI की देखरेख में चल रहा है और अगले डेढ़ साल में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके चालू होने से अलीगढ़ से दिल्ली-NCR, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम व हरियाणा के अन्य शहरों तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सफर आसान हो जाएगा।

31 गांव के किसानों की मौज –

नए हाईवे के निर्माण के लिए जिले के 31 गांवों के लगभग 1500 किसानों से भूमि अधिग्रहित (land acquired) की जा रही है। प्रशासन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इसके लिए कुल प्रस्तावित 650 करोड़ रुपये मुआवजे में से लगभग 500 करोड़ रुपये किसानों जारी किए जा चुके हैं। शेष भुगतान प्रक्रिया अंतिम चरण में पूरी होगी। बता दें कि नए हाईव्रे (Highway News) की कुल लंबाई 75 किलोमीटर होगी।

नए हाईवे पर खर्च होंगे 1500 करोड़ –

एक नया बाईपास का भी निर्माण किया जाएगा। 30 किलोमीटर लंबे नए बाईपास के निर्माण पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खैर, जट्टारी समेत कई कस्बों को बाइपास (New bypass) से कनेक्ट करने की तैयारी हो रही है। इसकी वजह से भारी यातायात शहरों के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। खैर क्षेत्र में बाइपास निर्माण तेजी से प्रगति पर है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

इन शहरों का सफर होगा आसान –

यह हाईवे टप्पल में यमुना एक्सप्रेस-वे तथा पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज से कनेक्ट हो जाएंगे। इसकी वजह से अलीगढ़ सीधे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (bypass Latest Update) के प्रमुख एक्सप्रेस-वे नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा। औद्योगिक, लाजिस्टिक व व्यावसायिक गतिविधियों को इसकी वजह से नई गति मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।

पुरानी सड़क की भी होगी मरम्मत-

जहां एक ओर नया फोरलेन व बाइपास का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं कस्बों के भीतर की पुरानी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। गड्ढों व क्षतिग्रस्त हिस्सों की वजह से आए दिन हादसे (new four lane) और जाम की स्थिति बनती रहती है। इसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग को 84 करोड़ रुपये का बजट को पास कर दिया था। अब इस काम को भी तेजी से किया जा रहा है।

टोल व फोरलेन विस्तार पर होगा काम-

परियोजना के तहत रजपुरा गांव के पास टोल प्लाजा प्रस्तावित है। खैर व जट्टारी में लगभग 33 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाइपास बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त खैर से अंडला तक 10 किलोमीटर तथा जट्टारी क्षेत्र (Jattari area) में तीन किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण भी योजना में शामिल किया गया है। हरियाणा सीमा क्षेत्र में निर्माण कार्य सीडीएस कंपनी द्वारा कराया जा रहा है।

Leave a Comment