Best Electric Cars : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब लोगों को रूझान इलेक्ट्रिक ईवी की ओर बढ़ा है। अगर आप भी रोजाना ऑफिस जाने के लिए किसी एसयूवी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। इस खबर में हम आपको ऐसी एसयूवी (Best Electric Cars) के बारे में बताने वाले हैं, जो कम मेंटेनेंस और मॉडर्न फीचर्स के साथ आ ती है।
MG Comet EV की कीमत व फीचर्स
MG Comet EV आपके लिए एकदम बेस्ट है। इस ईवी (MG Comet EV Price ) में 17.3 kWh बैटरी के साथ 230 km तक की ARAI रेंज ऑफर करती है। इस एसयूवी की सबसे बड़ी खूबी- कॉम्पैक्ट साइज, आसान पार्किंग और रियर व्हील ड्राइव हैं। 42 hp मोटर रोजाना ड्राइविंग के लिए एकदम बेस्ट है। इस एसयूवी में फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वॉयस कमांड और बढ़िया इंटीरियर मिलता है। इस ईवी की शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपये रह जाती है। मेंटेनेंस लगभग जीरो है और चार्जिंग घर पर आसानी से हो सकती है। अगर आप सोलो या कपल कम्यूट करते हैं, तो ये मजेदार और इकोनॉमिकल चॉइस है।
Tata Tiago EV की कीमत
Tata की टियागो ईवी (Tata Tiago EV Price) भी एकदम बेस्ट है। इस ईवी में 19.2 या 24 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ 223-293 km रेंज ऑफर करती है। ऑफिस कम्यूट में रियल-वर्ल्ड 180-220 km मिल जाता है। 10.25-इंच स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।
Tata Punch EV की कीमत
Tata की मिनी SUV Punch EV (Tata Punch EV Price) को भी लोग खूब पसंद करते हैं। इस ईवी में 30-40 kWh बैटरी के साथ 260-375+ km रेंज ऑफर की जाती है। हाई ग्राउंड क्लियरेंस, मजबूत बिल्ड और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे परिवार के लिए परफेक्ट बनाती है। फीचर्स के तौर पर इस एसयूवी में LED लाइट्स, 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
Citroen eC3 के फीचर्स
Citroen eC3 में 29.2 kWh बैटरी (Citroen eC3 Battery Option) के साथ ये 320 km रेंज ऑफर करती है। ये ईवी सॉफ्ट सस्पेंशन शहर की खराब सड़कों पर रेस्ट देती है। फीचर्स के तौर पर इस ईवी में मिनिमलिस्ट डिजाइन, अच्छा स्पेस और लो रनिंग कॉस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस ईवी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 30-80 प्रतिशत चार्ज जल्दी होता है। फ्रेंच फ्लेयर और स्मूद राइड चाहने वालों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है।
Tata Nexon EV की कीमत
Tata Nexon EV भी एक वर्सेटाइल इलेक्ट्रिक SUV (Tata Nexon EV Price) है। इस ईवी में 30+ kWh बैटरी मिलती है और इसके साथ इस ईवी में 275 से 400+ km रेंज ऑफर करती है। इस ईवी में 5-स्टार सेफ्टी, प्रीमियम फीचर्स और मजबूत परफॉर्मेंस मिलती है। Tata का इकोसिस्टम भरोसेमंद है।